Page Loader
महाराष्ट्र: मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे का चुनाव घोषणा से पहले ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
महाराष्ट्र ने चुनाव घोषणा से पहले एकनाथ शिंदे ने दिवाली बोनस की घोषणा की

महाराष्ट्र: मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे का चुनाव घोषणा से पहले ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

लेखन गजेंद्र
Oct 15, 2024
04:07 pm

क्या है खबर?

चुनाव आयोग के महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ देर पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के सभी कर्मचारियों के लिए 28,000 रुपये का दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। साथ ही राज्य के सभी किंडरगार्टन शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं को भी बोनस दिया जाएगा। यह पिछले साल की तुलना में 3,000 रुपये अधिक होगा।

चुनाव

लड़की बहिन योजना के लिए भी किया था बोनस का ऐलान

मुख्यमंत्री शिंदे ने इससे पहले लड़की बहिन योजना के तहत 3,000 रुपये दिवाली बोनस देने का ऐलान किया था, जो अक्टूबर और नवंबर की चौथी और पांचवीं किस्त का अग्रिम भुगतान के रूप में है। इससे राज्य की 94,000 महिलाओं को फायदा हुआ है। पिछले साल दिवाली पर महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने 26,000 रुपये बोनस की घोषणा की थी। इस बार 2,000 रुपये बढ़ाए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों के संगठन ने 40,000 रुपये बोनस की मांग की थी।

चुनाव

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होंगे चुनाव

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में ही चुनाव होगा। चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को जारी होंगे।