LOADING...
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे बोले- मैं शरबत नहीं गौमूत्र पीता हूं
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह गौमूत्र पीते हैं

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे बोले- मैं शरबत नहीं गौमूत्र पीता हूं

लेखन गजेंद्र
Apr 21, 2025
03:05 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले नितेश राणे का कहना है कि वह गौमूत्र का सेवन करते हैं। एक पॉडकास्ट में राज्य के मत्स्य पालन मंत्री नितेश से पूछा गया कि गर्मियां आ गई हैं, आप आजकर क्या पी रहे हैं रूह आफजा या गुलाब शरबत? इस पर राणे ने कहा, "मैं गोमूत्र बहुत पीता हूं और मैं आपका बता रहा हूं कि यह सेहत के लिए बहुत अच्छा है।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले नितेश राणे

पहचान

कौन हैं नितेश राणे?

महाराष्ट्र के कणकवली से विधायक नितेश राणे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा भाजपा सांसद नारायण राणे के बेटे हैं। उनका परिवार पहले शिवसेना में था, लेकिन 2005 में कांग्रेस में आ गया। इसके बाद 2019 में वे भाजपा में आ गए। नितेश कई बार अपने भड़काऊ और सांप्रदायिक बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। बता दें, पॉडकास्ट में उनसे शरबत का सवाल बाबा रामदेव और हमदर्द रूह आफजा को लेकर छिड़ी नई बहस के कारण पूछा गया था।