Page Loader
महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2024: नवाब मलिक की करारी हार, मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट पर चौथे स्थान पर रहे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 नवाब मलिक हारे

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2024: नवाब मलिक की करारी हार, मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट पर चौथे स्थान पर रहे

लेखन गजेंद्र
Nov 23, 2024
04:07 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में मुंबई उपनगरीय जिले की मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) ने कद्दावर नेता नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाया था, जबकि एकनाथ शिंदे गुट के सुरेश पाटिल और समाजवादी पार्टी के अबू आसिम काजमी भी मैदान में थे। अबू आजमी ने यहां से जीत दर्ज की है। वहीं मलिक चौथे स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार अतीक अहमद खान रहे।

चुनाव परिणाम

कौन हैं नवाब मलिक?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के मुंबई अध्यक्ष नवाब मलिक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले हैं। मलिक का परिवार 1970 में मुंबई में आकर बस गया था। मलिक ने 1984 में राजनीति में प्रवेश किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। वे पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने 1999 में पहला विधानसभा उपचुनाव जीता था और महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP की सरकार में मंत्री रहे थे। बाद में वे NCP में आ गए।

इतिहास

15 साल से सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा

मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर पिछले 15 साल से समाजवादी पार्टी (SP) का कब्जा है। यहां SP के अबू आजमी लगातार चुनाव जीत रहे हैं। आजमी ने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना और कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है। इस बार यहां से नवाब मलिक लड़ रहे हैं। कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के महाविकास आघाडी गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी के आजमी मैदान में उतरे हैं।