
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कराएंगे सांपों की गिनती, कांग्रेस ने निशाने पर लिया
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आने वाले समय में सांपों की गिनती कराएंगे। उन्होंने सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
दरअसल, भोपाल के प्रशासन अकादमी में आयोजित वन संरक्षण एवं जलवायु समर्थ आजीविका विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री यादव ने यह बात कही।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा, "मैं निवेदन करता हूं कि सांपों की गिनती आप चालू करा दीजिए। यह वर्ल्ड लाइफ एक्ट में ही नहीं है।"
निशाना
सांपों की गिनती कोई नहीं करता- मुख्यमंत्री यादव
मुख्यमंत्री यादव की इस बात पर मंच पर बैठे अधिकारियों ने कहा कि सांपों की गिनती का प्रावधान है, इस पर यादव ने कहा कि कोई सांपों की गिनती करता ही नहीं है।
यादव ने कहा, "मैं तो कई बार इस विषय पर पूछ चुका हूं, लेकिन मुझे कहा जाता है कि इसका कोई हिसाब-किताब ही नहीं है। हिसाब-किताब नहीं है या जानवर ही नहीं मानते हैं? वन क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।"
ट्विटर पोस्ट
मोहन यादव का वीडियो
हजारों समस्याओं को दरकिनार कर मुख्यमंत्री अब "सांपों" की गिनती करवा रहे हैं!
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) April 21, 2025
सच में कमाल है! सांपों को ढूंढने जंगल जा रही @BJP4MP सत्ता अपने आसपास के सांपों को कैसे भूल रही है? कर्ज के सांप, करप्शन के सांप, कमीशन के सांप! इन्हें कौन पहचानेगा? इन्हें कौन पकड़ेगा?@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/OIfxjav9r4
निशाना
कांग्रेस ने साधा निशाना
मुख्यमंत्री यादव ने बयान को मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर साझा किया और लिखा, 'हजारों समस्याओं को दरकिनार कर मुख्यमंत्री अब सांपों की गिनती करवा रहे हैं! सच में कमाल है! सांपों को ढूंढने जंगल जा रही। भाजपा सत्ता अपने आसपास के सांपों को कैसे भूल रही है? कर्ज के सांप, करप्शन के सांप, कमीशन के सांप! इन्हें कौन पहचानेगा? इन्हें कौन पकड़ेगा?'