NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, कहा- कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की?
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, कहा- कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की?

    मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, कहा- कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की?

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 20, 2020
    08:17 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा सरकार के नेतृत्व में भारतीय सेना की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी कैंपों को तबाह किए जाने वाले बहादुरी भरे कारनामे पर विपक्ष और विरोधियों की ओर से पहले भी सवाल खड़े किये गए हैं, लेकिन अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर दिए।

    उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की है, देश को खुलकर बताइए।

    बयान

    देश को खुलकर बताइए कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की- कमलनाथ

    मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देने की चुनौती दी।

    उन्होंने कहा, "वो कहते हैं मैने सर्जिकल स्ट्राइक की है। कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की है? देश को खुलकर बताइए सर्जिकल स्ट्राइक की। आज ये राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कौन सा पाठ पढ़ाते हैं ये राष्ट्रवाद का।"

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपनी असफलताओं को छिपाने और राजनीतिक फायदे के लिए मोदी सरकार राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाती है।

    बयान

    इंदिरा गांधी के समय 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था समर्पण- कमलनाथ

    मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह भी कहा, "जब इंदिरा गांधी की सरकार थी तो 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने समर्पण किया था। याद है वो सब बातें, लेकिन उस समय की बातें ये नहीं करेंगे।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां सुनिए मुख्यमंत्री कमलनाथ का भाषण

    किसानों, मज़दूरों, नौजवानों के बारे में नहीं सोचते @narendramodi ,मप्र के मुख्य मंत्री @OfficeOfKNath का आरोप सर्जिकल स्ट्राइक पर भी उठाये सवाल @ndtvindia #BJP #Congress #ModiTrumpSummit pic.twitter.com/FwsiVRAks0

    — Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) February 20, 2020

    बयान

    "किसानों और गरीबों के हित का ध्यान नहीं रखती सरकार"

    उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से किसानों और गरीबों के हित पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलने वाले प्रधानमंत्री मोदी किसानों और बेरोजगारों के मुद्दे पर क्यों चुप्पी साध लेते हैं। उन्हें इनके लिए कुछ करना चाहिए।

    हमला

    रोजगार के मुद्दे पर भी उठाये सवाल

    उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, "दो करोड़ नौजवानों को हर साल रोजगार की बात तो छोड़िए, दो लाख नौजवानों का नाम बता दीजिए जिन्हें रोजगार दिया हो।"

    उन्होंने मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा, "आज ये राष्ट्रवाद की बात करेंगे। कौन सा पाठ पढ़ाएंगे हमें राष्ट्रवाद का? मोदी जी अपनी पार्टी का एक नाम बता दीजिए जो स्वतंत्रता सेनानी रहा हो। एक स्वतंत्रता सेनानी इनके साथ कभी नहीं रहा और ये राष्ट्रवाद का पाठ हमें पढ़ाने आये हैं।"

    सर्जिकल स्ट्राइक

    भारतीय सेना ने PoK में घुसकर आतंकी ठिकानों को किया था ध्वस्त

    आतंकियों द्वारा उरी सेक्टर में किए गए हमले के बाद भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर, 2016 की रात को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

    उस दौरान कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त होने के साथ दर्जनों आतंकी भी ढेर हो गए थे।

    भारत के तत्कालीन DGMO लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने इस ऑपरेशन की जानकारी दी थी। इसके बाद से ही विपक्ष सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाता रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    नरेंद्र मोदी
    कमलनाथ
    नागरिकता कानून

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मध्य प्रदेश

    दुखी पिता की अनोखी पहल, सड़क हादसे का शिकार हुए बेटे की तेहरवीं पर बांटे हेलमेट भारत की खबरें
    MP Board Exam 2020: सामने आई परीक्षाओं की तिथि, जानिए कैसे डाउनलोड करें डेटशीट शिक्षा
    कुछ नहीं मिला तो चोर ने घर में छोड़ा नोट, लिखा- बहूत कंजूस है रे तू भारत की खबरें
    भोपाल: गुजराती और जैन समाज संगठनों ने प्री-वेडिंग फोटोशूट पर लगाई रोक गुजरात

    नरेंद्र मोदी

    क्या हैं भारतीय अर्थव्यवस्था के बुनियादी तत्व जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने बताया मजबूत? महंगाई दर
    प्रदर्शनों का मोदी सरकार पर कोई असर नहीं, नागरिकता कानून को किया लागू पाकिस्तान समाचार
    उत्तर प्रदेश: ट्रक-बस की टक्कर में 20 यात्री जिंदा जले, DNA से होगी शवों की पहचान योगी आदित्यनाथ
    नागरिकता कानून पर फिर दी प्रधानमंत्री मोदी ने सफाई, कहा- किसी की नागरिकता छीन नहीं रहे पश्चिम बंगाल

    कमलनाथ

    कमलनाथ को मध्यप्रदेश की कमान, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के नाम का ऐलान आज मध्य प्रदेश
    तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने गहलोत, कमलनाथ और बघेल भी आज लेंगे शपथ छत्तीसगढ़
    मध्यप्रदेशः सचिवालय में वंदे मातरम गाने पर अस्थायी रोक, विपक्ष ने बोला सरकार पर हमला भारत की खबरें
    विवादों के बीच मध्यप्रदेश सरकार का नया फैसला- पुलिस बैंड के साथ गाया जाएगा वंदे मातरम मध्य प्रदेश

    नागरिकता कानून

    CAA-NRC विरोधी प्रदर्शनों में कैसे बड़े नेता बनकर उभरे चंद्रशेखर आजाद? दिल्ली
    'आजादी' के नारे लगाने वालों को गुजरात के उप-मुख्यमंत्री की नसीहत, कहा- छोड़ सकते हैं देश दिल्ली
    पोहा खाने से घुसपैठियों की पहचान कर रहे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल
    केरल: हिंदुओं का पानी रोके जाने का दावा करने वाली भाजपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025