NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनावः छठे चरण के तहत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, जानें आंकड़े
    राजनीति

    लोकसभा चुनावः छठे चरण के तहत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, जानें आंकड़े

    लोकसभा चुनावः छठे चरण के तहत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, जानें आंकड़े
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 12, 2019, 07:51 am 1 मिनट में पढ़ें
    लोकसभा चुनावः छठे चरण के तहत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, जानें आंकड़े

    लोकसभा चुनावों के छठे चरण के तहत 59 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण के तहत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की सभी 10 सीटों के अलावा मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार की आठ-आठ सीटों और झारखंड की चार सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन सभी सीटों पर शुक्रवार शाम 5 बजे प्रचार बंद हो गया था। आइये, इससे जुड़े कुछ आंकड़े जानते हैं।

    किस राज्य में कितने मतदाता

    उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 2,50,68,296 मतदाता हैं। इन सीटों पर 177 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार की आठ सीटों पर 1,38,02,576 मतदाता है। यहां पर 127 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 1,33,69,749 मतदाता 83 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। झारखंड में 4 सीटों पर 67 प्रत्याशी हैं, जिनकी किस्मत 66,85,401 मतदाताओं के हाथ में है। हरियाणा की 10 सीटों पर 1,80,56,896 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

    दिल्ली और मध्य प्रदेश में यह हाल

    दिल्ली की 7 सीटों पर हो रही वोटिंग में कुल 1,43,16,453 मतदाता 164 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत तय करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश में 8 सीटों पर 138 उम्मीदवार हैं जिनके भविष्य का फैसला 1,04,83,101 मतदाता करेंगे।

    दिल्ली में दिलचस्प मुकाबला

    छठे चरण के दौरान सबसे दिलचस्प मुकाबला दिल्ली में हो रहा है। यहां पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां शीला दीक्षित, मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, आतिशी सिंह, विजेंद्र सिंह जैसे बड़े उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। पिछले चुनावों में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटों पर विजय पाई थी। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपना खाता खोलना चाहेगी तो भाजपा पुराने नतीजे दोहराना चाहेगी।

    सातवें चरण में 59 सीटों पर मतदान होगा

    छठे चरण के मतदान के साथ ही 543 सदस्यीय लोकसभा के लिए 474 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। बची सीटों के लिए सातवें चरण में 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    पश्चिम बंगाल
    मध्य प्रदेश
    बिहार

    दिल्ली

    AAP लोकसभा उम्मीदवार के बेटे का आरोप, टिकट के लिए केजरीवाल को दिए 6 करोड़ रुपये आम आदमी पार्टी समाचार
    आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे विवादः वेंडर ने कहा- बांटने के लिए मिले थे 300 पर्चे अरविंद केजरीवाल
    DU Admission: अब नहीं कटेंगे स्टेट बोर्ड छात्रों के नंबर, NCWEB में बढ़ेंगी तीन हज़ार सीटें शिक्षा
    केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले युवक ने अपने किए पर जताया अफसोस दिल्ली पुलिस

    पश्चिम बंगाल

    ममता की मोदी को चुनौती- आरोप साबित करें, नहीं तो कान पकड़कर 100 उठक-बैठक लगाएं नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी का ममता पर फेनी पर राजनीति करने का आरोप, ममता ने दिया जवाब ओडिशा
    कश्मीर में मतदान केंद्र पर फेंका गया ग्रेनेड, पश्चिम बंगाल में भाजपा और TMC में झड़प कश्मीर
    चक्रवात फेनी पर प्रधानमंत्री मोदी के फोन का ममता बनर्जी ने नहीं दिया जवाब ओडिशा

    मध्य प्रदेश

    1984 दंगों पर राहुल के राजनीतिक मार्गदर्शक सैम पित्रोदा ने कहा, 'हुआ तो हुआ, अब क्या' नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री पद की रेस में होने पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कही यह बात नरेंद्र मोदी
    इस गर्मी करें मध्य प्रदेश की इन ख़ूबसूरत जगहों की सैर, प्रसन्नता से भर जाएगा मन लाइफस्टाइल
    इस आदमी के सिर से पार हो गई लोहे की छड़, चमत्कारिक तरीके से बची जान भारत की खबरें

    बिहार

    लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान जारी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर राजस्थान
    बिहार पॉलिटेक्निक 2019: जारी हुए आवेदन फॉर्म, यहां से जानें कैसे करें आवेदन तथा अन्य विवरण शिक्षा
    लोकसभा चुनाव: चौथे चरण की 72 सीटों पर मतदान जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर महाराष्ट्र
    लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में इन 5 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, दिग्गजों की किस्मत दांव पर मुकेश अंबानी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023