Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: पश्चिम बंगाल में TMC को बढ़त, भाजपा पिछड़ी
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 32 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: पश्चिम बंगाल में TMC को बढ़त, भाजपा पिछड़ी

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
12:17 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के शुरूआती रूझान आ चुके हैं, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) भाजपा का बड़ा नुकसान करती दिख रही है। यहां की 42 लोकसभा सीटों में TMC 32 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 9 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। डायमंड हॉर्बर सीट से अभिषेक बनर्जी और कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा आगे हैं।

चुनाव परिणाम

शत्रुघ्न सिन्हा आगे और अधीर रंजन पीछे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक करीब 3 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। वह अविजीत दास को टक्कर दे रहे हैं। महुआ मोइत्रा भाजपा की अमिता दास को 60,000 वोट से पीछे कर रही हैं। आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के सुरेंद्रजीत सिंह आहलूवालिया से 23,000 वोट से आगे हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी TMC उम्मीदवार और क्रिकेटर यूसुफ पठान पीछे हैं।

चुनाव

2019 में क्या रहा था परिणाम?

2019 के लोकसभा चुनाव में TMC ने 22 सीटें जीती थी। उसे 2014 के मुकाबले 12 सीटों का नुकसान हुआ था। इस बार उसने TMC पिछला नुकसान पूरा करती दिख रही है। वहीं भाजपा ने 2019 में 18 सीटें जीती थीं, जो 2014 के मुकाबले 14 सीटें अधिक थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उसके पिछले दोनों चुनाव से बड़ा नुकसान हुआ है। भाजपा के बड़े स्थानीय नेता लॉकेट चटर्जी और सुकांत मजूमदार भी पीछे हैं।