Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: पुरी में संबित पात्रा ने BJD का तिलिस्म तोड़ा, जीत दर्ज की
पुरी लोकसभा सीट से संबित पात्रा जीते

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: पुरी में संबित पात्रा ने BJD का तिलिस्म तोड़ा, जीत दर्ज की

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
07:25 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA गठबंधन के बीच टक्कर चल रही है। ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और बीजू जनता दल (BJD) के अरूप पटनायक के बीच कड़ा मुकाबला रहा। पात्रा ने पटनायक को करीब 1 लाख से अधिक वोटों से पछाड़ दिया है। पात्रा को 6.26 लाख से अधिक और पटनायक को 5.22 लाख से अधिक वोट मिले।

चुनाव परिणाम

1998 से BJD के पास है सीट

ओडिशा की धार्मिक नगरी पुरी सीट पर 1952 से 6 बार कांग्रेस ने अपने सांसद दिए हैं। 1998 से इस पर BJD का कब्जा है। मौजूदा समय में 2009 से पिनाकी मिसरा यहां से सांसद हैं। पिनाकी मिसरा 1996 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे। 2019 में मिसरा ने पात्रा को कुछ हजार वोटों से हराया था। इस बार कांग्रेस ने यहां से जय नारायण पटनायक को खड़ा किया था।

चुनाव

तीसरी बार सरकार बनाने की ओर NDA

देश में इस बार भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनती नजर आ रही है। अब तक के नतीजों में NDA ने 543 सीटों में से 10 पर जीत दर्ज कर ली है और 300 पर आगे है। इनमें से भाजपा ने 2 सीट जीती है और 150 पर आगे हैं। इसी तरह INDIA गठबंधन ने 5 सीट जीती है और 50 पर आगे हैं। कांग्रेस ने 2 सीट जीती है और 15 पर आगे है।