Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण सिंह जीते
कैसरगंज लोकसभा सीट पर करन भूषण सिंह जीते

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण सिंह जीते

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
06:35 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में NDA और INDIA में टक्कर देखने को मिली। हालांकि, NDA ने बहुमत हासिल कर लिया है। उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण सिंह और समाजवादी पार्टी के भगत राम मिश्रा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। करन भूषण ने 1 लाख से अधिक वोटों से जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के भगत राम हैं, उनको 4.22 लाख वोट मिले।

चुनाव परिणाम

1996 से 2009 तक समाजवादी पार्टी के पास रही है सीट

कैसरगंज सीट पर 1967 और 1971 में पहली बार जनसंघ जीता था। इसके बाद 1989 और 1991 में भाजपा ने जीत दर्ज कराई। 1996-2009 तक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बेनी प्रसाद वर्मा यहां से जीतते रहे। 2014 में मोदी लहर में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने यहां से चुनाव जीता था। 2019 में भी उन्होंने अपनी जीत बनाए रखी। इस बार यौन शोषण के आरोपों के कारण उन्होंने अपने छोटे बेटे करन को टिकट दिलवाया था।

चुनाव

तीसरी बार सरकार बनने की ओर NDA

देश में इस बार भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनती नजर आ रही है। अब तक के नतीजों में NDA ने 543 सीटों में से 1 पर जीत दर्ज कर ली है और 294 पर आगे है। इनमें से भाजपा ने 1 सीट जीती है और 241 पर आगे हैं। इसी तरह INDIA गठबंधन ने 1 सीट जीती है और 228 पर आगे है। कांग्रेस ने 96 सीटों पर आगे चल रही है।