Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: मतगणना शुरू होने से पहले ही भाजपा एक सीट पर कैसे जीती?
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 मतगणना शुरू होने से पहले भाजपा ने बनाई बढ़त

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: मतगणना शुरू होने से पहले ही भाजपा एक सीट पर कैसे जीती?

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
08:52 am

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के रूझान आना शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझान में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विपक्षी INDIA गठबंधन से आगे चल रहा है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होने से पहले ही भाजपा ने एक सीट पर जीत के साथ बढ़त बना ली है। दरअसल, यह सीट गुजरात की सूरत सीट पर है, जिस पर भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है।

चुनाव परिणाम

सूरत में कैसे निर्विरोध जीती थी भाजपा?

कांग्रेस ने सूरत से निलेश कुम्भानी को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने नामांकन के समय 3 प्रस्तावकों के नाम दिए थे, जिसमें उनके बहनोई, भांजा और एक सहयोगी शामिल था। तीनों ने नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन चुनाव अधिकारी के सामने हलफमाना पेश कर कहा कि कुम्भानी के नामांकन पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। इसके बाद से तीनों गायब हो गए। इस सीट पर 8 अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद दलाल निर्विरोध चुने गए।

चुनाव

543 सीटों पर कड़ा चल रहा है मुकाबला 

देश में इस बार 543 सीटों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्ष के INDIA गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। शुरूआती रूझान में 376 सीटों के रूझान सामने आए हैं, जिसमें 226 सीटों पर NDA और 138 सीटों पर INDIA आगे चल रही है। इनमें NDA अभी भी 34 सीटों पर पीछे और INDIA 51 सीटों पर आगे है। उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन आगे चल रहा है। गुजरात में भाजपा सभी 26 सीटों पर आगे है।