NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के तहत 96 सीटों पर मतदान जारी, ये बड़े चेहरे मैदान में
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के तहत 96 सीटों पर मतदान जारी, ये बड़े चेहरे मैदान में
    लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी

    लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के तहत 96 सीटों पर मतदान जारी, ये बड़े चेहरे मैदान में

    लेखन मुकुल तोमर
    May 13, 2024
    11:52 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।

    सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसके बाद 1,717 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद हो जाएगी।

    लोकसभा के साथ-साथ आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव का मतदान भी हो रहा है। आंध्र की सभी 175 सीटों और ओडिशा की 28 सीटों पर मतदान हो रहा है।

    राज्य

    किन राज्यों की कितनी सीटों पर हो रहा मतदान?

    आज आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। इसके साथ ही तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर भी आज ही एक साथ मतदान हो रहा है।

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 5, झारखंड की 4, ओडिशा की 4 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है।

    बड़ी सीटें

    अखिलेश यादव समेत इन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर

    इस चरण में कई बड़े चेहरे और चर्चित सीटें मैदान में हैं। कन्नौज से समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव मैदान में हैं, जिनका मुकाबला मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक से है।

    हैदराबाद सीट पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का मुकाबला भाजपा की माधवी लता से है।

    पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के यूसुफ पठान के बीच मुकाबला है, वहीं कृष्णानगर सीट से TMC नेता महुआ मोइत्रा मैदान में हैं।

    जानकारी

    इन चेहरों पर भी रहेगी सबकी नजरें

    उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट से लड़ रहे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पर भी सबकी नजरें होंगी। उनके बेटे के किसानों पर थार चढ़ाने के बाद काफी विवाद हुआ था। बिहार की बेगूसराय सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मैदान में हैं।

    पिछले नतीजे

    पिछले चुनावों में क्या रहे थे इन सीटों के नतीजे? 

    चौथे चरण में जिन 96 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 50 सीटों पर भाजपा और उसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 50 सीटें जीती थीं।

    कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल पार्टियों के हिस्से में इनमें से मात्र 13 सीटें आई थीं।

    आंध्र प्रदेश की YSR कांग्रेस पार्टी ने 22 सीटों और तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    बाकी 2 सीटों पर ओवैसी की AIMIM जीती थी।

    पहले चरण

    3 चरणों पर 52 प्रतिशत सीटों पर हो चुका है मतदान

    बता दें कि पहले 3 चरणों में देशभर की 283 सीटों पर मतदान हो चुका है, जो कुल 543 सीटों की 52 प्रतिशत हैं। इसका मतलब आधी से अधिक लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है।

    19 अप्रैल को पहले चरण में कुल 102 सीटों पर 66.1 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 88 सीटों पर 66.7 प्रतिशत मतदान हुआ।

    7 मई को तीसरे चरण में 93 सीटों पर लगभग 65.7 प्रतिशत मतदान हुआ।

    विधानसभा चुनाव

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनाव में क्या स्थिति?

    आंध्र प्रदेश की सभी 175 सीटों पर आज एक ही चरण में विधानसभा चुनाव का मतदान हो रहा है। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ YSR कांग्रेस और NDA में शामिल तेलुगु देशम पार्टी (TDP), भाजपा और जनसेना पार्टी के बीच है।

    दूसरी तरफ ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर कुल 4 चरणों में मतदान होना है और आज पहले चरण में 28 सीटें मुकाबले में हैं। राज्य में बीजू जनता दल (BJD), कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    आंध्र प्रदेश
    ओडिशा

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    लोकसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द उत्तर प्रदेश
    लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी राज्यों का क्या है हाल? कांग्रेस समाचार
    मुंबई उत्तर-मध्य से भाजपा ने पूनम महाजन का टिकट काटा, वकील उज्जवल निकम को मौका वजह भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: केजरीवाल जेल से नहीं डाल सकते वोट, लेकिन अमृतपाल लड़ सकता है चुनाव, जानिए कैसे अमृतपाल सिंह

    आंध्र प्रदेश

    #NewsBytesExplainer: क्या है नागार्जुन सागर बांध विवाद, जिसे लेकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश भिड़े? तेलंगाना
    आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा चक्रवात 'मिचौंग', चेन्नई में 8 की मौत चक्रवात
    चक्रवात 'मिचौंग' तबाही मचाकर कमजोर हुआ; 17 लोगों की मौत, 40 लाख से अधिक प्रभावित तमिलनाडु
    आंध्र प्रदेश PSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, स्नातक पास युवा कर सकेंगे आवेदन सरकारी नौकरी

    ओडिशा

    ओडिशा: खेलते समय पानी के बर्तन में गिरी 2 साल की बच्ची, डूब कर मौत बच्चों की देखभाल
    बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'हामून', ओडिशा में अलर्ट पर सभी जिला कलेक्टर तूफान
    बांग्लादेश में बालासोर जैसी दुर्घटना, 2 ट्रेनें आपस में टकराईं; 16 की मौत बांग्लादेश
    ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव रहे IAS को अब मिला ये बड़ा पद नवीन पटनायक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025