Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: खडूर साहिब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह जीते, जेल से लड़े चुनाव
पंजाब के खडूर साहिब से खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह जीते

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: खडूर साहिब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह जीते, जेल से लड़े चुनाव

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
07:31 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम धीरे-धीरे आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा सीट से चौंकाने वाला नतीजा आया। यहां से निर्दलीय खड़े खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख से अधिक वोटों से हराया। अमृतपाल को 4 लाख से अधिक वोट और जीरा को 2 लाख से अधिक वोट मिले। तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी रही।

चुनाव परिणाम

अमृतपाल जेल से लड़ रहे थे चुनाव

पंजाब में खडूर साहिब लोकसभा सीट 2009 में अस्तित्व में आई थी। 2009 के पहले लोकसभा चुनाव और 2014 के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के रतन सिंह अजनाला और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल ने सीट पर जीत हासिल की। इस बार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह जेल से रहकर चुनाव लड़ रहे थे। उनको चुनाव में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी नहीं माना जा रहा था।

चुनाव

NDA और INDIA के बीच कड़ी टक्कर

देश में इस बार NDA और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर रही। अब तक के रूझानों में NDA ने 543 सीटों में से 293 और INDIA ने 232 सीट पर बढ़त बना ली है या जीत ली हैं। भाजपा 241 सीटों पर जीत हासिल करती हुई दिख रही है, वहीं कांग्रेस ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है।