LOADING...
लोकसभा में हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग, हंगामे के कारण कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित (फाइल तस्वीर)

लोकसभा में हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग, हंगामे के कारण कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित

लेखन गजेंद्र
Feb 13, 2026
01:08 pm

क्या है खबर?

संसद के बजट सत्र का पहला चरण शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद उसे 9 मार्च, 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा की पीठासीन संध्या राय ने सदन की कार्यवाही शुरू की थी, लेकिन विपक्ष ने प्रश्न काल के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया।

संसद

बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा

शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्न काल का समय बीतने के 1 घंटे बाद 12 बजे फिर कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद सभा पटल पर मंत्रियों के पत्र रखे गए। करीब आधे घंटे बाद सभा की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित कर दी गई। अब 9 मार्च से बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष का हंगामा न हुआ तो विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों, वित्त विधेयक और अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।

इस्तीफा

एपस्टीन फाइल्स मामले पर मांगा जा रहा इस्तीफा

लोकसभा में पिछले कई दिनों से सत्ता और विपक्ष में तकरार देखने को मिल रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान एपस्टीन फाइल्स का जिक्र किया, जिसे रिकॉर्ड से हटा दिया गया। इसके बाद से विपक्ष लगातार केंद्रीय मंत्री पुरी के इस्तीफे की मांग कर रहा है। पुरी पर एपस्टीन के साथ ईमेल साझा करने और उसकी मदद करने का आरोप है। पुरी ने एक दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपों को नकारा था।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

संसद परिसर में विपक्ष की नारेबाजी

Advertisement