किरेन रिजिजू के राहुल गांधी से 4 सवाल, पूछा- क्या 1962 युद्ध के लिए कांग्रेस माफी मांगेगी?
क्या है खबर?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं और वहां से लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को लेकर बयान दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री को 'कम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री' कहा था। उनके इस बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर नाराजगी जताते हुए उनसे 4 सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इन 4 सवालों के जवाब देने चाहिए।
सवाल
ये हैं रिजिजू के 4 सवाल
रिजिजू ने कहा, '1962 में मेरे गांव पर चीन ने कब्जा कर लिया था। क्या कांग्रेस 1962 के इस अपमान के लिए माफी मांगेगी? कांग्रेस ने भारत को गरीब देश बनाए रखा। इसकी वजह क्या थी? भारत को सपेरों की भूमि क्यों कहा जाता था? भारत की अर्थव्यवस्था को 'हिंदू विकास दर' कहकर अपमानित क्यों किया गया?'
रिजिजू ने यह भी कहा कि राहुल को भारत के खिलाफ बयान नहीं देने चाहिए, चाहे देश के अंदर या विदेश में।
राहुल का बयान
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
दरअसल, राहुल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। ये तस्वीर चीन में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान की थी।
राहुल ने कहा था, 'अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत का प्रधानमंत्री भी इस टेबल पर बैठा होता। एक 'कम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री' कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता।'