Loading...
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संशय बरकरार, केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'कमल' चेहरा 
उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव में 'कमल' मुख्यमंत्री का चेहरा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संशय बरकरार, केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'कमल' चेहरा 

लेखन गजेंद्र
Nov 25, 2026
04:07 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा योगी आदित्यनाथ को साफतौर पर मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बता रही है। बुधवार को जौनपुर जिले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद विधायक और पार्टी करती है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं, ये आने वाले समय में विधायक तय करेंगे, फिलहाल चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा 'कमल' होता है।

बयान

क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य?

पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री के चेहरे पर सवाल पूछे जाने पर मौर्य ने कहा, "चुनाव के दौरान, भाजपा का चेहरा 'कमल' होता है। चुनाव खत्म होने और विधायक चुने जाने के बाद, वे एक बैठक करते हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक उस बैठक में बनी आम सहमति के आधार पर एक नेता चुनता है। अभी हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। वे मुख्यमंत्री रहेंगे या कोई और यह जिम्मेदारी संभालेगा, यह तय करना मेरा काम नहीं, यह उस समय चुने गए विधायक तय करेंगे।"

ट्विटर पोस्ट

केशव प्रसाद मौर्य का बयान

ADVERTISEMENT

संशय

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर क्यों उठ रहे सवाल?

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में योगी का नाम न लिए जाने के पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। साथ ही, प्रदेश में भाजपा और केंद्रीय नेतृत्व के बीच अनबन की सुगबुगाहट भी मिल रही है।

सिर्फ केशव प्रसाद ही नहीं बल्कि पिछले दिनों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी मुख्यमंत्री के लिए योगी का नाम नहीं लिया था।

पार्टी कार्यक्रम में लखनऊ आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस चर्चा से बचते दिखे थे।

ADVERTISEMENT