LOADING...
केरलम में पिनरई विजयन के घर पर छापे से गुस्साए वामपंथी समर्थक, ED अधिकारियों पर हमला
केरलम में पिनरई विजयन के घर पर छापे से गुस्साए वामपंथी समर्थकों का ED अधिकारियों पर हमला

केरलम में पिनरई विजयन के घर पर छापे से गुस्साए वामपंथी समर्थक, ED अधिकारियों पर हमला

लेखन गजेंद्र
May 27, 2026
03:53 pm

क्या है खबर?

केरलम की राजधानी तिरुवनन्तपुरम में बुधवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के घर छापा मारने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम को विजयन समर्थकों की नाराजगी झेलनी पड़ी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के कार्यकर्ताओं ने ED के अधिकारियों को ले जा रहे वाहन पर हमला कर दिया और उस पर पत्थर बरसाए। उन्होंने न केवल वाहन को रोका बल्कि केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की और उसकी विंडशील्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्रदर्शन

विजयन के आवास से बाहर निकलने पर हुआ हमला

ED के अधिकारियों पर हमला तब हुआ, जब वे विजयन के बेकरी जंक्शन स्थित किराए के मकान की तलाशी लेकर बाहर निकल रहे थे। जैसे ही अधिकारी अपने वाहनों में बैठे, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और पथराव किया। वाहन में एक महिला अधिकारी भी सवार थीं। इस दौरान, राजधआनी में कई घंटों तक हालात तनावपूर्ण बने रहे। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जांच

करीब 12 जगह छापा मारने पहुंची थी टीम

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ED की टीम विजयन के कन्नूर स्थित निजी घर, कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) के प्रबंध निदेशक शशिधरन कार्था के घर, कोटुली स्थित पूर्व मंत्री मोहम्मद रियास के घर और बेंगलुरु स्थित एक्सालॉजिक के कार्यालय सहित कुल 12 स्थानों पर छापा मारने पहुंची है। छापेमारी के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजयन, CMRL-एक्सालॉजिक्स मामले में आरोपी उनकी बेटी वीना और परिवार के अन्य सदस्य बेकरी जंक्शन स्थित घर में थे।

Advertisement

जांच

वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में जांच करने पहुंची थी टीम

ED की टीम वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और CMRL के बीच वित्तीय लेन-देन के मामले में जांच करने पहुंची थी। मामला 8 अगस्त, 2023 को CMRL से संबंधित आयकर विभाग की एक रिपोर्ट से सामने आया था, जिसमें पता चला कि CMRL ने 2017 से 2020 के बीच एक्सालॉजिक को 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि एक्सालॉजिक ने उसे कोई सेवाएं नहीं दी। इसके बाद केंद्र के सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) ने जांच की थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

गाड़ी पर हमला

ट्विटर पोस्ट

ED टीम का घेराव

Advertisement