NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बोले- आधुनिक भारतीय महिलाएं अविवाहित रहना चाहती हैं, बच्चे पैदा नहीं करतीं
    अगली खबर
    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बोले- आधुनिक भारतीय महिलाएं अविवाहित रहना चाहती हैं, बच्चे पैदा नहीं करतीं
    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का महिला विरोधी बयान

    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बोले- आधुनिक भारतीय महिलाएं अविवाहित रहना चाहती हैं, बच्चे पैदा नहीं करतीं

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 10, 2021
    08:20 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने महिलाओं पर विवादत बयान दिया है। आज हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक भारतीय महिलाएं अविवाहित रहना चाहती हैं और यदि शादी हो भी जाए तो बच्चे नहीं पैदा करना चाहती हैं, सरोगेसी से बच्चा चाहती हैं।

    उन्होंने इस चलन को गलत बताया और इसके लिए भारतीय समाज पर पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव को दोषी ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि युवा माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहते।

    बयान

    सुधाकर ने क्या कहा?

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर बेंगलुरू के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS) में हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए सुधाकर ने कहा, "आज मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि भारत में बहुत सी आधुनिक महिलाएं अविवाहित रहना चाहती हैं। यदि शादी हो भी जाए तो (बच्चों को) जन्म नहीं देना चाहती हैं। वो सरोगेसी चाहती हैं। ये हमारी सोच में बड़ा बदलाव है जो ठीक नहीं है।"

    बयान

    लोग माता-पिता को अपने साथ नहीं रहना देना चाहते- मंत्री

    इन समस्याओं के लिए भारतीय समाज पर पश्चिमी प्रभाव को दोष देते हुए सुधाकर ने कहा कि लोग अपने माता-पिता को अपने साथ नहीं रहने देना चाहते।

    उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से हम पश्चिमी रास्ते पर चल रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे माता-पिता हमारे साथ रहें। दादा-दादी का साथ रहना तो भूल ही जाओ।"

    मानसिक स्वास्थ्य पर उन्होंने कहा कि हर सातवें भारतीय को किसी न किसी तरह की मानसिक समस्या है।

    एक और विवादित बयान

    पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं सुधाकर

    बता दें कि सुधाकर इससे पहले भी अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रह चुके हैं। इसी साल मार्च में विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा था कि कर्नाटक विधानसभा के सभी सदस्यों के निजी जीवन की जांच होनी चाहिए ताकि पता चल सके कि इन सदस्यों में से कितनों के विवाहेत्तर या अवैध संबंध हैं।

    उन्होंने कहा था, "यह नैतिकता और मूल्यों का सवाल है न? सभी को इसमें शामिल कीजिए- मंत्री, विधायक, विपक्ष के नेता।"

    महिला विरोधी बयान

    भारतीय राजनीति में महिला विरोधी बयानों की भरमार

    गौरतलब है कि सुधाकर से पहले भी कई बड़े नेता महिला विरोधी बयान दे चुके हैं। पिछले साल ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा था।

    उनसे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी की नेता मीनाक्षी नटराजन को "टंच माल" कह दिया था। सपा नेता आजम खान, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस नेता संजय निरूपम भी महिला विरोधी बयान दे चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    कर्नाटक सरकार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करने वाले देशों पर कितना टैरिफ लगाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत डोनाल्ड ट्रंप
    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज

    कर्नाटक

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 58,419 नए मरीज, 1,500 से अधिक मौतें महाराष्ट्र
    बिहार: कोरोना संकट के बीच इस साल हुई लगभग 75,000 मौतों की वजह स्पष्ट नहीं मध्य प्रदेश
    कर्नाटक में 3.4 लाख बच्चों को संक्रमित कर सकती है कोरोना की तीसरी लहर- विशेषज्ञ समिति कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 53,256 मामले, 1,422 मौतें महाराष्ट्र

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    क्या ऐसे मिलेगा रेप मामलों में जल्दी न्याय? 15 राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट ही नहीं ओडिशा
    नहीं थम रही महिलाओं को जलाने की घटनाएं, अब मुजफ्फरपुर में छात्रा को लगाई गई आग तेलंगाना
    भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद, विधायकों पर दर्ज हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बिहार
    अयोध्या के महंत बोले- बलात्कारियों को मारने वालों को दूंगा एक लाख रुपये का ईनाम तेलंगाना

    कर्नाटक सरकार

    कुमारस्वामी के 'बेरहमी से गोली मारने' के निर्देश पर बोले येदियुरप्पा- मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नही कर्नाटक
    कर्नाटक के सियासी खेल में एक और नाटक, कांग्रेसी विधायकों में आपस में ही चले लात-घूंसे कर्नाटक
    कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने महिला के साथ की सरेआम बदसलूकी, वीडियो वायरल कर्नाटक
    मुसलमान हम पर भरोसा नहीं करते इसलिए हम उन्हें टिकट नहीं देते- भाजपा नेता भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025