कंगना रनौत ने सोनिया गांधी पर उठाए सवाल, कहा- एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक
क्या है खबर?
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के बाजार में आने के बाद भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने सोनिया पर सवाल उठाते हुए उन्हें एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक बताया और कहा कि उनके आने के बाद गांधी परिवार में लगातार मौत हुई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सोनिया और राजीव गांधी की तस्वीर के साथ स्टोरी में लिखा कि ये घटनाएं बड़ा संयोग थी, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया।
आरोप
कंगना ने क्या कहा?
कंगना ने लिखा, "मैंने फिल्म इमरजेंसी के लिए भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर बहुत अध्ययन किया। इस दौरान एक बात मेरी समझ से परे रही। गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी महिला का प्रवेश होता है। इसके बाद इंदिरा गांधी, फिर संजय गांधी और राजीव गांधी की हत्या कर दी जाती है। इन घटनाओं के बाद, प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर सिर्फ एक ही व्यक्ति बचता है, और वह हैं सोनिया गांधी।"
आरोप
2014 में खत्म हुआ सपना
फिल्म अभिनेत्री कंगना ने आगे लिखा, "लोग यह भी नोटिस करने में फेल रहे कि एक ही समय में कितने इत्तेफाक हुए। उस विदेशी महिला पर बार-बार विदेशी एजेंडा को बढ़ावा देने के आरोप लगे, लेकिन इसके बावजूद उसने आतंकवादियों के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाए। फिर भी, वह दशकों तक देश की सरकार को लीड करने में कामयाब रही। यह 2014 में खत्म हो गया।"
बता दें कि कंगना गांधी परिवार पर पहले भी कई हमलें कर चुकी हैं।