Page Loader
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री पद से हटाने पर नाराज थे
चंपई सोरेन भाजपा में शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री पद से हटाने पर नाराज थे

लेखन गजेंद्र
Aug 30, 2024
04:22 pm

क्या है खबर?

झारखंड में पिछले कई दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर सियासी हलचल मची हुई थी, जिसका शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया। चंपई सोरेन ने रांची में आयोजित भाजपा के एक भव्य कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम सोरेन के शामिल होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे।

ट्विटर पोस्ट

चंपई सोरेन भाजपा में शामिल

नाराजगी

क्यों छोड़ी थी चंपई ने JMM?

फरवरी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद चंपई को मुख्यमंत्री बनाया गया। जून में हेमंत जेल से बाहर आए, जिसके बाद चंपई को इस्तीफा देना पड़ा और हेमंत फिर मुख्यमंत्री बने। इससे चंपई नाराज थे। वह विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री रहना चाहते थे। चंपई ने 28 अगस्त को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था