LOADING...
ईरान ने नितिन नबीन, मल्लिकार्जुन खड़गे और सलमान खुर्शीद को अली खामेनेई की विदाई में बुलाया
ईरान ने नितिन नबीन, मल्लिकार्जुन खड़गे और सलमान खुर्शीद को अली खामेनेई की विदाई में बुलाया

ईरान ने नितिन नबीन, मल्लिकार्जुन खड़गे और सलमान खुर्शीद को अली खामेनेई की विदाई में बुलाया

लेखन गजेंद्र
Jul 01, 2026
06:49 pm

क्या है खबर?

ईरान ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारतीय राजनीतिक दलों को भी बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान सरकार ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आधिकारिक तौर पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही, कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद को भी बुलावा भेजा गया है।

आमंत्रण

प्रधानमंत्री मोदी की जगह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे 2 नेता

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी को अंतिम संस्कार में आने का आमंत्रण भेजा था। हालांकि, भारत ने अभी इसमें किसी के शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। संभावना है कि प्रधानमंत्री की जगह विदेश मामलों के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन भारत का प्रतिनिधित्व करने जाएंगे। हसनैन शिया नेता हैं, जो संवैधानिक पद पर बैठे भाजपा के गिने-चुने मुस्लिम नेताओं में एक हैं।

आमंत्रण

9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार

खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में हुई थी। उस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए थे। हालांकि, तब से उनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ। खामनेई का अंतिम संस्कार ईरान युद्ध के दौरान टाला गया और अब युद्ध विराम के बीच 4 से 9 जुलाई तक ईरान के इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार समारोह मनाया जा रहा है। खामेनेई को 9 जुलाई को उनके गृह नगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Advertisement