Loading...
रामलीला मैदान में महारैली से पहले ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाएगा INDIA गठबंधन, लगेगी मॉक-संसद
रामलीला मैदान में महारैली से पहले ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाएगा INDIA गठबंधन

रामलीला मैदान में महारैली से पहले ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाएगा INDIA गठबंधन, लगेगी मॉक-संसद

लेखन गजेंद्र
Oct 29, 2026
03:19 pm

क्या है खबर?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन महाभियोग की तैयार कर रहा है, लेकिन इसे संसद में नहीं बल्कि मॉक-संसद में लाया जाएगा। यह महाभियोग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर साढ़े 3 बजे आयोजित किया जाएगा। इस मॉक-संसद में महाभियोग का प्रस्ताव खड़गे पेश करेंगे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार एक बार फिर इस मॉक-संसद में स्पीकर की भूमिका में दिखेंगी।

महाभियोग

संसद जैसा दिखेगा नजारा

विपक्षी गठबंधन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाना चाहता है, लेकिन उससे पहले मॉक-संसद में इसे लाकर एक संदेश दिया जाएगा और CEC की कार्यप्रणाली पर बहस होगी।

आयोजन में विपक्षी सांसद, कानूनी विशेषज्ञ, अधिवक्ता, न्यायविद और सिविल सोसाइटी के लोगों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से प्रभावित आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता इसकी तैयारी में जुटे हैं। खड़गे के आवास पर संसद जैसा नजारा दिखेगा।

मंजूरी

पुलिस ने 2 जगह नहीं दी मंजूरी

वेणुगोपाल ने पत्रकारों को बताया कि पहले यह आयोजन दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित होना था, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी।

इसके बाद इसे रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली से पहले आयोजित करने की तैयारी शुरू की गई, उस पर पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया, जबकि रामलीला मैदान 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक INDIA गठबंधन ने बुक किया है।

अब इसे खड़गे के आवास पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENT