INDIA गठबंधन ने बारिश की वजह से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बुलाई मॉक संसद रद्द की
क्या है खबर?
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को बुलाई गई मॉक संसद (छद्म संसद) बारिश के कारण रद्द कर दी गई है। अब यह शनिवार को होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह आयोजन अब शनिवार को होगा। आयोजन स्थल और समय में कोई परिवर्तन नहीं है। यह दोपहर साढ़े 3 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास में होगा।
मॉक संसद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी
मॉक संसद में विपक्ष ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाएगा, जिस पर बहस होगी। बताया जा रहा है कि मॉक संसद में स्पीकर की भूमिका पूर्व लोकसभा स्पीकर और कांग्रेस नेता मीरा कुमार निभाएंगी।
इस मॉक संसद में सिर्फ सांसद ही शामिल नहीं होंगे, बल्कि छात्र और सिविल सोसाइटी के लोग और वकीलों का समूह भी शामिल होगा।
विपक्ष का कहना है कि संसद में महाभियोग प्रस्ताव पर हर बार अड़ंगा लग रहा है, जबकि जनसंसद में यह पूरा होगा।
आरोप
अमित शाह लोगों को रामलीला आने से रोक रहे हैं- राहुल
कांग्रेस नेता राहुल ने पत्रकारों से कहा कि गृह मंत्री अमित शाह कोशिश कर रहे हैं कि यह महारैली न हो पाए और वे दूसरे राज्यों से आने वाले लाखों लोगों को रोकने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।
राहुल ने हर वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे लोकतंत्र और अपने वोट को बचाने के लिए रामलीला मैदान जरूर पहुंचे।
बता दें कि लगातार व्यापारियों के अनुरोध पर भी कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
INDIA गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: Media Byte | LoP Shri @RahulGandhi along with INDIA Bloc Leaders | 10 Rajaji Marg, New Delhi https://t.co/DwMoKHoz5I
— Congress (@INCIndia) October 30, 2026
बयान
धर्मेंद्र यादव और डेरेक ओ'ब्रायन ने बयान दिया
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा जिस जीत का ढकोसला करती है, वह चुनाव प्रबंधन है और यह जनता जानती है।
उन्होंने कहा कि विधान परिषद के चुनाव के परिणामों के जरिए शिक्षकों और ग्रेजुएटों ने अहसास करा दिया है उत्तर प्रदेश में भाजपा पीछे है।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि गठबंधन एकजुट है और रामलीला में कोई भी आ सकता है, यह किसी पार्टी की रैली नहीं।