Page Loader
'आतिशी मार्लेना' कैसे बनी थीं आतिशी, क्यों बदला अपना नाम?
दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी होंगी

'आतिशी मार्लेना' कैसे बनी थीं आतिशी, क्यों बदला अपना नाम?

Sep 17, 2024
12:49 pm

क्या है खबर?

अरविंद केजरीवाल के बाद अब आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी (AAP ) के विधायक दल की हुई बैठक में सभी विधायकों और बड़े नेताओं ने उनके नाम का समर्थन किया। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के बारे में कम लोगों को पता होगा कि इससे पहले उनका नाम आतिशी मार्लेना था, जिसे उन्होंने बदल दिया था। आइये जानते हैं AAP नेता को क्यों बदलना पड़ा था अपना नाम।

कारण 

इस वजह से बदला नाम 

आतिशी ने अपना नाम उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाए जाने के समय बदल दिया था। बताया जाता है कि विपक्षी पार्टियों द्वारा आतिशी को ईसाई बता कर अफवाह उड़ाई जा रही थी, जबकि वो एक पंजाबी राजपूत हैं। इसलिए उन्होंने पार्टी के कहने पर अपने नाम से 'मार्लेना' हटाया। आतिशी ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में इसको लेकर कहा था, "मैंने अपना पारिवारिक सरनेम काफी साल पहले छोड़ दिया था।"

सफर 

'मार्लेना' सरनेम क्यों रखा था?

आतिशी को 'मार्लेना' नाम उनके माता-पिता ने दिया था। यह नाम मार्क्स और लेनिन का मिश्रण है। बता दें, 2019 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली आतिशी भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर से 4.77 लाख वोटों से हार गईं थी। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में वे पहली बार विधायक चुनी गईं। उस समय उन्होंने अपना नाम 'आतिशी सिंह' बताया था। केजरीवाल के इस्तीफे के बार वे अब मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।