NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अपने बयानों के कारण कब-कब विवादों में रहे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी?
    अगली खबर
    अपने बयानों के कारण कब-कब विवादों में रहे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी?
    कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी का विवादों से पुराना नाता है

    अपने बयानों के कारण कब-कब विवादों में रहे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी?

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 28, 2022
    07:45 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को "राष्ट्रपत्नी" कहने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

    सत्तारूढ़ भाजपा ने आज संसद के दोनों सदनों में उनकी इस टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की।

    हालांकि ये पहली बार नहीं है जब चौधरी ने कोई विवादित टिप्पणी की है और पहले भी कई बार वो अपने बयानों के लिए विवादों में रह चुके हैं।

    #1

    जम्मू-कश्मीर के भारत का आंतरिक मसला होने पर उठाए थे सवाल

    जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर चर्चा के दौरान लोकसभा में दिया गया अधीर रंजन चौधरी का बयान उनका सबसे चर्चित विवादित बयान है।

    अगस्त, 2019 के इस बयान में उन्होंने सरकार से सवाल किया था कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित मुद्दे भारत के लिए आंतरिक कैसे हो सकते हैं, जबकि 1948 से UN इस पर निगरानी रखे हुए है।

    सोनिया गांधी भी उनके इस बयान से असहज हो गई थीं और राहुल गांधी की तरफ इशारा किया था।

    #2

    यूरोपीय सांसदों को बताया था "किराए के टट्टू"

    अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर की स्थिति का जायजा लेने आए यूरोपीय संसद के सांसदों के दौरे के समय भी अधीर रंजन अपनी एक अपमानजनक टिप्पणी के कारण विवादों में आ गए थे।

    इस सांसदों को "किराए के टट्टू" बताते हुए उन्होंने सरकार से सवाल किया था कि वह बाहरी सांसदों को तो कश्मीर भेज रही है, लेकिन अपने ही देश के सांसदों को कश्मीर नहीं जाने दे रही है।

    #3

    "गंदी नाली" से की थी प्रधानमंत्री मोदी की तुलना

    बंगाल के बहरामपुर से सांसद अधीर रंजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। 2019 में संसद में बहस के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना "गंदी नाली" से कर डाली थी।

    प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा था, "इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच तुलना नहीं हो सकती। गंगा और गंदी नाली की कोई तुलना नहीं है।"

    उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था।

    #4

    सिख विरोधी दंगों पर राजीव गांधी की विवादित टिप्पणी की थी शेयर

    इस साल मई में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भी अधीर रंजन विवादित ट्वीट कर चुके हैं।

    21 मई को राजीव को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने उनका विवादित बयान "जब एक बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है" शेयर किया था।

    इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव ने यह बात कही थी।

    विवाद के बाद अधीर रंजन ने उनका ट्विटर अकाउंट हैक होने का दावा किया था।

    #5

    सिब्बल पर बयान के कारण भी विवादों में रहे थे अधीर रंजन

    अधीर रंजन कांग्रेस पार्टी के अपने साथी कपिल सिब्बल पर दिए गए बयान के कारण भी विवादों में रह चुके हैं।

    पार्टी में सुधार की मांग करने वाले G-23 समूह में शामिल रहे सिब्बल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था, "कपिल सिब्बल कहां के नेता हैं, मुझे पता नहीं। उनकी ज्यादातर तरक्की कांग्रेस की वजह से हुई है। जब वह UPA सरकार में मंत्री थे तो सब ठीक था और अब सब बुरा है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस समाचार
    विवादित बयान
    अधीर रंजन चौधरी

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    नरेंद्र मोदी

    99 साल की हुईं हीराबेन, जन्मदिन पर मां से मिलने गांधीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी गुजरात
    कौन हैं प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अब्बास, जो बचपन में उनके घर में रहते थे? गुजरात
    अग्निपथ योजना: कुछ फैसले अनुचित लगते हैं, लेकिन राष्ट्र निर्माण में मदद करेंगे- प्रधानमंत्री मोदी भारतीय सेना
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022: जानिए इस दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य योग

    कांग्रेस समाचार

    अग्निपथ योजना: कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी का युवाओं से सरकार गिराने का आह्वान प्रियंका गांधी
    अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष अरविंद केजरीवाल
    चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना राहुल गांधी
    राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी? ममता बनर्जी

    विवादित बयान

    कोई साबित करे कि मैंने गलत किया, तो पद्मश्री लौटा दूंगी- कंगना रनौत बॉलीवुड समाचार
    गाय के गोबर और गोमूत्र से मजबूत हो सकती है देश की अर्थव्यवस्था- शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश
    महात्मा गांधी पर टिप्पणी के बाद असम कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराई FIR बॉलीवुड समाचार
    राजस्थान के मंत्री का विवादित बयान, कहा- कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क बननी चाहिए राजस्थान

    अधीर रंजन चौधरी

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने मुर्मू को कहा "राष्ट्रपत्नी", भाजपा की सोनिया से माफी की मांग लोकसभा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025