NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लॉकडाउन: जानिए कैसे समय बिता रहे हैं देश के दिग्गज नेता
    राजनीति

    लॉकडाउन: जानिए कैसे समय बिता रहे हैं देश के दिग्गज नेता

    लॉकडाउन: जानिए कैसे समय बिता रहे हैं देश के दिग्गज नेता
    लेखन भारत शर्मा
    Apr 04, 2020, 08:33 am 1 मिनट में पढ़ें
    लॉकडाउन: जानिए कैसे समय बिता रहे हैं देश के दिग्गज नेता

    पूरी दुनिया में दहशत फैलाने वाले कोरोना वायरस को हराना है तो पूरे देश का अनुशासन में रहना जरूरी है। पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है और सभी को इसका पालन करना जरूरी है। यही कारण है कि अमूमन लोगों की भीड़ से घिरे रहने वाले नेता भी इस समय 'लक्ष्मण रेखा' को पार नहीं कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये नेता कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग की तैयारी के अलावा कैसे समय बिता रहे हैं।

    ऐसे समय बिता रहे हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने का कहना है कि लॉकडाउन परिवार के साथ कुछ अधिक समय बिताने का मौका देने वाला तोहफा है। वह अपने पुराने शौक पूरे करने में लगे हैं। इसके अलावा यह समय कोरोना से लड़ने तथा 'गृह मंत्रियों' (पत्नी) की फरमाइश पूरी करने का अच्छा तरीका है और वह ऐसा ही कर रहे हैं। गृहमंत्री अनिल देखमुख ने बताया कि वह खाली समय का उपयोग घर पर खाना बनाने में कर रहे हैं।

    परिवार के साथ शतरंज खेलकर दिमाग तेज करने में जुटे हैं शरद पवार

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार के लिए महाराष्ट्र में लगाया कर्फ्यू वरदान के रूप में आया है। वह इस समय का उपयोग परिवार के साथ शरतरंज खेलकर अपने दिमाग को और तेज करने में कर रहे हैं। इसी तरह वह पढ़ने पर भी ध्यान लगा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 16वीं शताब्दी के संत तुकाराम और उनके पुत्रों पर डॉ दिलीप धियोनाडेज द्वारा लिखी गई 'तुका माने-भाग 2' जैसी पुस्तकों का संग्रह किया है।

    महाराष्ट्र के ये नेता ऐसे बिता रहे समय

    महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट पाउलो कोएल्हो की अल्केमिस्ट पढ़ रहे हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने हारमोनियम पर वापसी की है। इसी तरह मंत्री धनंजय मुंडे और भाजपा विधायक नीलेश राणे पढ़ाई में समय बिता रहे हैं।

    परिवार के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं अखिलेश यादव

    समाजवार्दी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि वह खाली समय में अपने बीमार पिता मुलायम सिंह यादव की देखभाल करते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए बेसहाराओं के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के साथ कुछ फिल्में देखने के अलावा घर के लॉन में उनके साथ क्रिकेट का आनंद भी उठा रहे हैं।

    काम के साथ घरवालों को भी समय दे रहे हैं उतराखंड के मुख्यमंत्री

    उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक तरफ जहां अधिकारियों और प्रमुख मंत्रियों के साथ वार्ता कर कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग की तैयारी मे जुटे हैं, वहीं वह परिवार को भी समय दे रहे हैं। वह अधिकतर समय घर पर रहकर फोन व मेल के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति की अपडेट में लेने में लगे रहते है। हालांकि, इस बीच वह समय निकालकर परिवार के साथ लंच भी करते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं।

    मास्क और सैनिटाजर वितरण में व्यस्त हैं फिरहाद हकीम

    पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम लोगों को मास्क व हैंड सैनिटाइजर वितरित करने में व्यस्त रहते हैं। वह अभी कोलकाता नगर निगम के मेयर का भी काम संभाल रहे हैं। ऐसे में यह सब करना उनकी जिम्मेदारी है।

    भगवद् गीता का ज्ञान हासिल करने में जुटे हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने दिल्ली स्थित निवास पर फिल्मे देखने और धार्मिक ग्रंथ पढ़ने में मशगूल हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी से और अधिक बात करने लगे हैं। इसके अलावा वह नियमित रूप से भगवद् गीता भी पढ़ रहे हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव द्वारा लिखित 'इनसाइडर' भी पढ़ रहे हैं। वह जल्दी सोते हैं और जल्दी उठते हैं। वह अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा और परिवार से भी खूब बाते करते हैं।

    सेहत पर ध्यान दे रहे हैं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपनी सेहत पर ध्यान देने में समय बिता रहे हैं। वह प्रतिदिन 90 मिनट योग और कसरत करते हैं। उसके बाद गुरबानी सुनते हैं। दोपहर का लंच करने के बाद एक घंटे की नींद लेते हैं। शाम को बाजरा, चना और सब्जियों से बना सूप पीते हैं। खास बात यह है कि वह ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन से परहेज करते हैं और स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक अन्य व्यंजनों का सेवन करते हैं।

    परिवार के साथ समय बिता रहे हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह परिवार के साथ समय पर बिताने पर ध्यान दे रहे हैं। वह नियमित रूप से योग करते हैं और घूमने जाते हैं। वह अपनी दो साल की पोती और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान वह परिवार को समय नहीं दे पाते थे। इस लॉकडाउन में वह सभी कमियों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। संयमित जीवन उनकी प्राथमिकता है।

    पत्नी के साथ समय बिता रहे है राजस्थान के राज्यपाल

    राजस्थान के राज्यपाल कालराज मिश्र लॉकडाउन में पत्नी के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पत्नी को समय नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने राज्य में जारी कोरोना की लड़ाई में अपनी निजी मेडिकल टीम को भी भेजा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    उद्धव ठाकरे
    शरद पवार
    अखिलेश यादव
    भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    उद्धव ठाकरे

    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में चुने गए प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती का ऐलान महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: तमिलनाडु सरकार ने लगाई धारा 144, पंजाब और महाराष्ट्र में लगा कर्फ्यू तमिलनाडु
    कोरोना वायरस: संक्रमण से लड़ने के लिए महाराष्ट्र में ऑफिस-दुकानें बंद करने का आदेश मुंबई
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में एक की मौत, संदिग्ध मरीजों के हाथ पर मुहर लगाएगी सरकार भारत की खबरें

    शरद पवार

    CAA, NRC से नहीं जाएगी किसी की नागरिकता, विरोध में प्रस्ताव की जरूरत नहीं- अजित पवार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: महा विकास अघाड़ी गठबंधन में अब CAA और NPR को लेकर मतभेद उद्धव ठाकरे
    NPR: राजस्थान-मध्य प्रदेश का इनकार, महाराष्ट्र में हरी झंडी; ठाकरे बोले- मैं खुद फॉर्म देखूंगा मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र: क्या गठबंधन सरकार में हुई दरार की शुरुआत? इन मुद्दों पर नहीं बनी आम सहमति महाराष्ट्र

    अखिलेश यादव

    इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का योगी सरकार को नोटिस योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के खिलाफ विधानसभा में धरने पर बैठे भाजपा विधायक भारतीय जनता पार्टी
    उन्नाव गैंगरेप केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, धरने पर बैठे अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ
    महाराष्ट्र: शपथ समारोह में गैर-भाजपा पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन, बड़े विपक्षी नेताओं को भेजा गया न्योता अरविंद केजरीवाल

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    हरियाणा: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- लोगों के मन से उतरी खट्टर सरकार, जल्द गिरेगी हरियाणा
    यंग इंडिया केस: सोनिया-राहुल के खिलाफ फिर खुल सकता है 100 करोड़ रुपये आयकर का मामला हरियाणा
    हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दुष्यंत चौटाला बने उप मुख्यमंत्री हरियाणा
    भाजपा के लिए 'किंगमेकर' बने गोपाल कांडा, कभी पार्टी ने किया था उनके खिलाफ प्रदर्शन हरियाणा

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023