NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में लोकसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
    अगली खबर
    हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में लोकसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

    हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में लोकसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 29, 2019
    11:55 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव में अब चंद दिन दूर हैं। मार्च में चुनाव आयोग चुनावों का शेड्यूल जारी कर देगा।

    माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शीर्ष नेतृत्व हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनाव भी लोकसभा चुनावों के साथ करवाने पर विचार कर रहा है।

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, भाजपा नेताओं का मानना है कि इससे पार्टी को फायदा हो सकता है। इस बारे में राज्य स्तर के नेताओं को सूचना दे दी गई है।

    कयास

    प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह लेंगे अंतिम फैसला

    कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र और झारखंड की सरकारें अपना कार्यकाल पूरा करने के पक्ष में हैं वहीं हरियाणा में कुछ नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा के चुनावों से भाजपा को फायदा मिल सकता है।

    हरियाणा और महाराष्ट्र में अक्तूबर और झारखंड मेें दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

    इस बारे में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लेंगे।

    महाराष्ट्र

    शिवसेना एक साथ चुनाव के पक्ष में

    सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने के पक्ष में है, लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस अपना कार्यकाल पूरा करना चाहते हैं।

    एक पार्टी नेता ने बताया कि शिवसेना ने कहा है कि अगर विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होते हैं तो वह गठबंधन में चुनाव लड़ने को तैयार है।

    हालांकि, शाह ने संकेत दिये थे कि पार्टी को महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए।

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र का चुनावी गणित

    महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना ने 2014 में मिलकर चुनाव लड़ते हुए 48 में से 41 लोकसभा सीटें जीती थी।

    इसके लगभग 5 महीने बाद विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग होकर चुनाव लड़ा था। तब भाजपा को 288 विधानसभा सीटों में से 122 और शिवसेना को 63 सीटों पर जीत मिली थी।

    राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ मेें हुई हार के बाद भाजपा अपने सहयोगियों को खोना नहीं चाहती बल्कि वो नए सहयोगी भी तलाश रही है।

    हरियाणा

    जींद उपचुनाव पर नजर

    हरियाणा के बारे में कहा जा रहा है कि सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहे मनोहर लाल खट्टर को नरेंद्र मोदी के नाम का सहारा मिल सकता है।

    अगर राज्य में दोनों चुनाव एक साथ होते हैं तो इनमें प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट डलेंगे, जिसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।

    बताया जा रहा है कि पार्टी फिलहाल जींद उपचुनाव पर नजर गड़ाए हुए हैं। इस उपचुनाव का नतीजा 31 जनवरी को सामने आएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    शिवसेना समाचार
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    श्रद्धा कपूर काे नहीं मिली मुंहमांगी रकम तो छोड़ दी एकता कपूर की फिल्म श्रद्धा कपूर
    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार

    भारतीय जनता पार्टी

    दिल्लीः केजरीवाल का मजाक बनाने के लिए उनके भाषण के दौरान खांसने लगे भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली
    कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो टेप, 'मनोहर पर्रिकर के बेडरूम में हैं राफेल डील की फाइलें' मनोहर पर्रिकर
    गूगल पर सर्च होने के मामले में अमित शाह से आगे निकले राहुल गांधी राहुल गांधी
    भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, 'जिन्हें देश में डर लगता है उन्हें बम से उड़ा दूंगा' उत्तर प्रदेश

    शिवसेना समाचार

    राम मंदिर मामलाः आज अयोध्या पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे, कल से विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद अयोध्या
    नारायण राणे के बेटे के आरोप, सोनू निगम को मरवाना चाहते थे बाल ठाकरे महाराष्ट्र

    लोकसभा चुनाव

    साल 2019 में होने वाली इन घटनाओं और फैसलों पर टिकी हैं पूरे देश की निगाहें राम मंदिर
    लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश मे मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं सपा-बसपा, गठबंधन में कांग्रेस नहीं मायावती
    सपा-बसपा गठबंधन का औपचारिक ऐलान कल संभव, अखिलेश-मायावती करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस मायावती
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार में मंत्री राजभर बोले- जो नेता दंगा भड़काए, उसे आग लगा दो भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025