NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा
    अगली खबर
    हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा
    हरियाणा निकाय चुनाव में 22 सीटों पर भाजपा ने जमाया कब्जा।

    हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 22, 2022
    09:28 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा की 28 नगर पालिका और 18 नगर परिषदों में 19 जून को हुए मतदान की मतगणना बुधवार को हुई।

    इसमें भाजपा और जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 25 सीटों पर कब्जा जमाया है। इसमें 22 सीटों पर भाजपा और तीन सीटों पर JJP को सफलता मिली है।

    इसी तरह आम आदमी पार्टी (AAP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INL) को एक-एक सीट और निर्दलीयों ने कुल 19 सीटों पर कब्जा जमाया है।

    नगर परिषद

    भाजपा ने 10 नगर परिषदों में फहराया जीत का परचम

    राज्य की 18 नगर परिषद के अध्यक्ष पदों के चुनाव में भाजपा ने 10 सीटों पर कब्जा जमाया है।

    इनमें गोहाना, जींद, झज्जर, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, कालका, सोहना, कैथल, पलवल और फतेहाबाद की नगर परिषदें शामिल है।

    इसी तरह नूंह नगर परिषद में JJP और मंडी डबवाली में INL उम्मीदवार को जीत मिली है।

    इसके अलावा हांसी, नरवाना, नारनौल, टोहाना, भिवानी और होडल नगर परिषद के अध्यक्ष की सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

    नगर पालिका

    नगर पालिकाओं में यह रही स्थिति

    राज्य की 28 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में पिहोवा, लाडवा, घरौंदा, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, फिरोजपुर झिरखा, पुन्हाना, समालखा, गन्नौर, कुंडली और साढौरा में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

    इसी तरह शाहबाद और चीका में JJP और इस्माईलाबाद में AAP उम्मीदवारों को जीत मिली है।

    इसके अलावा नारायणगढ़, रतिया, भूना, बरवाला, सफीदो, उचाना, तरावड़ी, निसिंग, असंध, महम, बावल, ऐलानाबाद और रानिया नगरपालिकाओं में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत का झंडा फहराया है।

    जानकारी

    भाजपा को करनाल में दो सीटों पर झेलनी पड़ी हार

    भाजपा को करनाल की तरावड़ी और असंध नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद पर हार झेलनी पड़ी हैं। बड़ी बात यह है कि ये दोनों सीटें ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के घरेलू क्षेत्र की है। ऐसे में यहां हार मिलना भाजपा के लिए झटका है।

    बधाई

    मुख्यमंत्री ने विजेताओं को दी जीत की बधाई

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर विजेताओं को जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'स्थानीय निकाय चुनाव में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई। आपकी यह जीत जनता के उस विश्वास की जीत है जो वह 2014 व 2019 से अब तक लगातार भाजपा के प्रति दर्शा रही है। यह जीत पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को समर्पित है।'

    उन्होंने कहा, 'अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन का चुनाव पर कोई असर नहीं हुआ है।'

    जीत

    केन्या की मूल निवासी महिला ने भी जीता चुनाव

    निकाय चुनाव में AAP को महज एक सीट पर जीत मिली है। पार्टी ने इस्माइलाबाद नगर पालिका से निशा कानो वांघा को टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल करते हुए पार्टी के भरोसे को बनाए रखा है।

    वह मूलरूप से केन्या की रहने वाली हैं। वह जब इंग्लैंड में पढ़ाई कर रही थीं तभी उनकी मुलाकात इस्माईलाबाद के पुनीत गर्ग से हुई थी।

    इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद वह इस्माईलाबाद में ही रहती हैं।

    पार्षद

    हरियाणा में कब और कितनी सीटों पर हुआ था मतदान?

    28 नगर पालिका और 18 नगर परिषदों में 19 जून को मतदान हुए थे। 28 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए 221 उम्मीदवार मैदान में थे।

    इसी तरह 432 वार्ड पार्षदों में से 33 को निर्विरोध चुना गया था। 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

    इसके अलावा 18 नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 185 और 456 वार्डों में पार्षदों के लिए 1,797 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। पार्षदों के परिणाम लगातार आ रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    आम आदमी पार्टी समाचार
    मनोहर लाल खट्टर
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    हरियाणा

    हरियाणा: गुरुग्राम में गौ तस्करों ने तेज रफ्तार पिकअप से गायों को फेंका, गौरक्षकों पर फायरिंग भारत की खबरें
    हरियाणा: 14 दिनों में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों में से गुरुग्राम में मिले 84 प्रतिशत दिल्ली
    हरियाणा: कक्षा 10वीं और 12वीं के 2.5 लाख छात्रों को मई में मिलेंगे फ्री टैबलेट मनोहर लाल खट्टर
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ सहित सात जिलों में फिर अनिवार्य हुआ मास्क, सरकार ने जारी किए आदेश दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    एक होंगे दिल्ली के तीनों नगर निगम, केंद्रीय कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी दिल्ली नगर निगम
    हिम्मत है तो समय पर MCD चुनाव कराए भाजपा, जीती तो राजनीति छोड़ देंगे- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान पंजाब
    अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान दिल्ली

    मनोहर लाल खट्टर

    किसान संगठनों का ऐलान- मांगें नहीं माने जाने तक हरियाणा में फ्री करेंगे टोल प्लाजा हरियाणा
    करनाल: खट्टर का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले हरियाणा
    हरियाणा: किसानों के विरोध के कारण रद्द हुई कृषि कानूनों के समर्थन में खट्टर की रैली हरियाणा
    कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी सरकार, केवल संशोधन संभव- खट्टर हरियाणा

    भाजपा समाचार

    बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक बिहार
    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्ष की अहम बैठकें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े के चंद्रशेखर राव
    कर्नाटक: मंगलुरू में मस्जिद के नीचे 'मंदिर जैसा डिजाइन' मिलने का दावा, धारा 144 लागू कर्नाटक
    कपिल सिब्बल और हार्दिक पटेल समेत हालिया महीनों में ये नेता छोड़ चुके हैं कांग्रेस कपिल सिब्बल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025