NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा विधानसभा चुनाव: खट्टर सरकार के मंत्रियों समेत इन बड़े चेहरों को नहीं मिली जीत
    अगली खबर
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: खट्टर सरकार के मंत्रियों समेत इन बड़े चेहरों को नहीं मिली जीत

    हरियाणा विधानसभा चुनाव: खट्टर सरकार के मंत्रियों समेत इन बड़े चेहरों को नहीं मिली जीत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 24, 2019
    06:10 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में अधिकतर विधानसभा सीटों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। अभी तक कोई भी पार्टी बहुमत के पास नहीं पहुंची हैं।

    खट्टर सरकार के मंत्रियों समेत चुनावों से पहले भाजपा से जुड़े योगेश्वर दत्त जैसे कई बड़े चेहरे चुनाव हार गए हैं। वहीं कांग्रेस के मीडिया प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं।

    आइये, एक नजर उन बड़े उम्मीदवारों पर डालते हैं जो इन चुनावों में जीत हासिल नहीं कर पाए।

    हार

    आदमपुर से हारीं टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट

    भाजपा ने आदमपुर विधानसभा सीट पर टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट को उतारा था। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई ने 29,471 वोटों से मात दीं।

    इस सीट पर कड़े मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन बिश्नोई ने बड़ी आसानी से यह चुनाव जीत लिया।

    खट्टर सरकार में कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ की हार हुई है। बादली से उम्मीदवार धनखड़ कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप वत्स से 11,245 वोटों से हार गए।

    हार

    वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी हारे

    खट्टर सरकार में वित्त मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से चुनाव हार गए हैं। उन्हें JJP के राम कुमार गौतम ने 12,029 वोटों से हराया।

    सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार ने भाजपा की कविता जैन को 32,878 वोटों से हराया।

    कविता खट्टर सरकार में मंत्री रहीं कविता सोनीपत से दो बार विधायक रही हैं। अपनी हार स्वीकार करते हुए कविता ने कहा कि हरियाणा की जनता को विकास रास नहीं आया।

    हार

    योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को नहीं मिली सफलता

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त 4,840 वोटों से हार गए हैं।

    बरौड़ा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे दत्त को कांग्रेस नेता श्रीकृष्ण हुड्डा ने हराया है।

    वहीं योगेश्वर दत्त की तरह ही चुनाव से पहले भाजपा से जुड़ी पहलवान बबीता फोगाट भी जीत हासिल नहीं कर सकीं।

    दादरी सीट से निर्दलीय विधायक सोमबीर ने JJP उम्मीदवार सतपाल सांगवान को 14,000 से ज्यादा वोटों से हराया।

    हार

    कांग्रेस के दो बड़े उम्मीदवार चुनाव हारे

    कलायत से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश जेपी चुनाव हार गए हैं। मौजूदा विधायक जयप्रकाश को भाजपा के कमलेश ढांडा ने लगभग 9,000 वोटों से मात दी।

    थानेसर से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा को हार का सामना करना पड़ा है। इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरोड़ा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें भाजपा के सुभाष सुधा ने महज 842 वोटों से हराया।

    जानकारी

    टोहाना से हारे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

    हरियाणा भाजपा प्रमुख सुभाष बराला टोहाना विधानसभा से चुनाव हार गए हैं। उन्हें जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली ने 52,000 से ज्यादा वोटों से मात दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    जो रूट बने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, पूरे किए 7,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    हरियाणा

    बिना हेलमेट सफर करने पर यहां पुलिस नहीं लगाती जुर्माना, करती है यह काम ओडिशा
    एक ऐसा परिवार जिसके हर सदस्य के हाथ-पैरों में हैं 20 से ज्यादा उंगलियां मध्य प्रदेश
    हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द, अंतिम दौर में तैयारियां झारखंड
    चुनाव आयोग आज करेगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का ऐलान झारखंड

    भारतीय जनता पार्टी

    आरे में पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे छात्र खटखटाएंगे मुख्य न्यायाधीश गोगोई का दरवाजा दिल्ली
    मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-शिवसेना में लड़ाई की संभावना, उद्धव ठाकरे बोले- केवल शिवसैनिक होगा मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: भाजपा नेता समेत पांच की घर में घुसकर हत्या, चाकू से गोदा फिर मारी गोली महाराष्ट्र
    भाजपा विधायक बोले- 17 नंवबर तक अयोध्या में बनेगा राम मंदिर राम मंदिर

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा: खादी पहनने और नशे से दूर रहने वाले उम्मीदवारों की तलाश में कांग्रेस हरियाणा
    गोवा में 'न्यूड पार्टी' के पोस्टर हुए वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच गोवा
    दिल्ली: टिकटों को लेकर अभी से मारामारी शुरू, आपस में भिड़े भाजपा के दो गुट दिल्ली
    खुले में शौच कर रहे बच्चों की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी बोला- भगवान ने दिया आदेश मध्य प्रदेश

    विधानसभा चुनाव

    भाजपा नेता ने पार्टी कार्यालय में पत्नी को जड़ा थप्पड़, देखें वायरल वीडियो दिल्ली
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, जानें कहां से लड़ेंगे दिग्गज भारतीय जनता पार्टी
    अशोक तंवर ने छोड़ी कांग्रेस, कहा- राहुल द्वारा तैयार नेताओं को हटाने की हो रही साजिश हरियाणा
    हरियाणा चुनावों के ऐलान के बाद गुरुग्राम में ट्रैफिक चालान में 97 फीसदी की कमी हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025