Page Loader
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: लाडवा सीट पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जीत
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024 में लाडवा सीट पर नायब सिंह सैनी हारे

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: लाडवा सीट पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जीत

लेखन गजेंद्र
Oct 08, 2024
03:23 pm

क्या है खबर?

हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट पर मौजूदा कांग्रेस विधायक मेवा सिंह और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि, अंत में नायब सैनी ने करीब 16,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली। उनको 70,000 से अधिक वोट मिले हैं। बता दें कि इससे पहले नायब सैनी करनाल सीट पर हुए उपचुनाव में लड़े थे, इसके बाद इन चुनावों में उन्होंने अपनी सीट बदली थी।

चुनाव परिणाम

कैसा रहा लाडवा सीट का हाल?

हरियाणा की लाडवा सीट परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई थी। 2024 का चुनाव लाडवा सीट पर चौथा चुनाव था। पहले लाडवा सीट थानेसर हलके में आती थी। सबसे पहला चुनाव 2009 में हुआ था, जिसमें इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के शेर सिंह बड़शामी ने चुनाव जीता था। इसके बाद 2014 के चुनाव में भाजपा के पवन सैनी ने जीत दर्ज की। 2019 के चुनाव में कांग्रेस के मेवा सिंह ने बाजी मारी थी।

मतदान

हरियाणा में हुआ था 65.65 प्रतिशत मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत 2014 के मुकाबले काफी कम था। 2014 में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। हरियाणा की 90 सीटों में से कांग्रेस ने 89 और भाजपा ने 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इस बार आजाद समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। INLD का बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन था। यहां सभी सीटों पर चुनाव 5 अक्टूबर को हुए थे।