NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी को भारत विरोधी बताने पर भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ FIR
    अगली खबर
    राहुल गांधी को भारत विरोधी बताने पर भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ FIR
    राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट पर अमित मालवीय के खिलाफ FIR

    राहुल गांधी को भारत विरोधी बताने पर भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ FIR

    लेखन नवीन
    Jun 28, 2023
    12:38 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा की IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ बेंगलुरू के हाईग्राउंड पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।

    कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि मालवीय ने ट्विटर में एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें दिखाया गया था कि कांग्रेस पार्टी देशद्रोही गतिविधियों में शामिल है।

    उनकी शिकायत पर मालवीय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153A, 120B, 505 (2) औऱ 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    मामला

    क्या है मामला?

    17 जून को कर्नाटक सरकार में IT मंत्री प्रियांक खड़गे और कांग्रेस प्रवक्ता रमेश बाबू ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में भाजपा IT प्रमुख मालवीय और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 3 लोगों के खिलाफ शिकायत की थी।

    उन्होंने कहा कि मालवीय ने 17 जून को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो भारत विरोधी गतिविधियां करते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    मालवीय के इस ट्वीट पर हुई FIR

    Rahul Gandhi is dangerous and playing an insidious game… pic.twitter.com/wYuZijUFAu

    — Amit Malviya (@amitmalviya) June 17, 2023

    बयान

    मालवीय पर FIR दर्ज होने पर क्या बोले कांग्रेस नेता?

    IT मंत्री खड़गे ने मालवीय पर FIR दर्ज होने पर कहा, "भाजपा को कानून और संविधान का पालन करने में दिक्कत है और अगर हम उस कानून का पालन करें तो उनको उससे भी परेशानी है।"

    उन्होंने कहा, "भाजपा बताए कि FIR में कौन-सा हिस्सा दुर्भावनापूर्ण इरादे से दर्ज हुआ। उस वीडियो का निर्माता और झूठ फैलाने वाला व्यक्ति कौन है? FIR दर्ज होने में एक हफ्ते का वक्त लगा है। अगर उनको परेशानी है तो वे कोर्ट जाएं।"

    कांग्रेस

    कांग्रेस नेता बोले- अपने अकाउंट से झूठी बातें फैलते हैं भाजपा नेता

    इससे पहले कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा था, "जब जिम्मेदार पदों पर बैठे नड्डा और मालवीय जैसे भाजपा नेता अपने अकाउंट से झूठी बातें फैलाते हैं तो हम चुप नहीं बैठ सकते। उन्हें लगाए आरोपों को भी साबित करना होगा।"

    उन्होंने कहा था, "हमने IPC की धारा 153A, 120B, 505 (2) और 34 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। मालवीय बेंगलुरू आएं और बताएं कि कैसे कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, अन्यथा वह माफी मांगें।"

    नोटिस

    मालवीय को पहले भी मिल चुके हैं कानूनी नोटिस

    यह पहला मामला नहीं है जब भाजपा IT प्रमुख मालवीय पर सोशल मीडिया पर झूठ प्रसारित करने का आरोप लगा हो।

    इससे पहले मार्च में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की ओर से मालवीय को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था।

    श्रीनिवास का आरोप था कि मालवीय ने भाजपा के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन्हें बदनाम करने लिए ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधारहीन दावे किये हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमित मालवीय
    कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    अमित मालवीय

    मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' बोलने को मणिशंकर ने ठहराया सही, बताया सबसे बदजुबान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे फेसबुक
    हाथरस मामला: भाजपा IT प्रमुख ने शेयर किया पीड़िता का वीडियो, बढ़ सकती हैं मुश्किलें उत्तर प्रदेश
    हाथरस पीड़िता की पहचान उजागर करने के कारण स्वरा, अमित मालवीय और दिग्विजय सिंह को नोटिस उत्तर प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    हिजाब से प्रतिबंध हटा सकती है कर्नाटक की कांग्रेस सरकार, अन्य कानूनों पर भी नजर कर्नाटक
    कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 2 दिवसीय मंथन आज से, रणनीति पर होगी चर्चा विधानसभा चुनाव
    नई संसद में 'सेंगोल' की स्थापना को लेकर विवाद, कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज  संसद
    मोदी सरकार के 9 साल होने पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, जानें क्या-क्या मुद्दे उठाए नरेंद्र मोदी

    कर्नाटक

    सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ, मंच पर दिखी विपक्षी एकता सिद्धारमैया
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ इन 8 मंत्रियों ने ली शपथ कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में जारी किया 5 गारंटियां लागू करने का आदेश कर्नाटक सरकार
    विदित आत्रेय ने मीशो को बनाया भारत का सबसे बड़ा रीसेलर प्लेटफॉर्म, जानिए इनकी संपत्ति मीशो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025