NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मध्य प्रदेश: गायों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा फैसला, होगा 'गौ कैबिनेट' का गठन
    राजनीति

    मध्य प्रदेश: गायों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा फैसला, होगा 'गौ कैबिनेट' का गठन

    मध्य प्रदेश: गायों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा फैसला, होगा 'गौ कैबिनेट' का गठन
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 18, 2020, 01:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मध्य प्रदेश: गायों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा फैसला, होगा 'गौ कैबिनेट' का गठन

    मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गायों की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य में गायों के संरक्षण के लिए 'गौ कैबिनेट' बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को इसका ऐलान भी कर दिया है। इस कैबिनेट में राज्य के सात विभागों को शामिल किया जाएगा। इस कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी यानी 22 नवंबर दोपहर 12 बजे आगर मालवा स्थित गौ अभ्यारण में होगी।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर दी 'गौ कैबिनेट' के गठन की जानकारी

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार सुबह ट्वीट करते हुए राज्य में 'गौ कैबिनेट' के गठन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौकैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।'

    गायों के संरक्षण के लिए किस विभाग को सौंपी जाएगी कौनसी जिम्मेदारी?

    'गौ कैबिनेट' में शामिल सभी विभाग गायों के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से फैसला लेंगे। पशुपालन विभाग ही गायों के प्रजनन और गौशालाओं की देखभाल करता है। इसके साथ ही वन विभाग भी गायों के संरक्षण का काम करेगा। इसी तरह गृह विभाग रक्षा का काम करेगा। सरकार की घोषणा के बाद सभी विभागों ने पहली कैबिनेट मीटिंग को लेकर तैयारी हो चुकी है। उम्मीद है कि पहली ही बैठक में सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है।

    मध्य प्रदेश में बनाया गया है देश का पहला गौ अभ्यारण

    मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार ने साल 2017 में देश का पहला गौ अभ्यारण बनाया था। आगर मालवा स्थित इस अभ्यारण को कामधेनु गौ अभ्यारण नाम दिया गया है। यह मध्य प्रदेश के गौ संवर्द्धन बोर्ड द्वारा 32 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है राजधानी भोपाल 190 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। 472 हैक्टेयर में फैले इस अभ्यारण का वित्तीय संकट के कारण निजीकरण कर दिया गया है। राज्य में जिले और ब्लॉकवार गौशालाएं भी है।

    सरकार ने गायों के लिए आवंटित किए 11 करोड़ रुपये

    बता दें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में संचालित किए जा रहे गायों के आश्रय स्थलों में वर्तमान में 1,80,000 गायों को रखा जा रहा है। इस साल की शुरुआत में सरकार ने इन गायों को खिलाने के लिए 11 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

    मध्य प्रदेश सरकार ने 'लव जिहाद' के खिलाफ भी बनाया कानून

    मध्य प्रदेश ने इससे पहले 'लव जिहाद' के खिलाफ भी कानून बनाने का ऐलान किया है। कुछ दिन पहले ही राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने आगामी विधानसभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने का ऐलान किया था। मंत्री ने कहा था यह गैर-जमानती अपराध होगा और इस कानून के तहत दोषियों को पांच साल तक की सजा का प्रावधान होगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार भी इस मुद्दे पर कानून बनाने की बात कह चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मध्य प्रदेश
    गाय संरक्षण समूह
    शिवराज सिंह चौहान
    भाजपा समाचार

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाएगी सरकार, पांच साल की सजा का होगा प्रावधान योगी आदित्यनाथ
    चुनाव के बाद बिहार में बढ़ सकती है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, केंद्रीय टीम ने चेताया बिहार
    विधानसभा उपचुनाव: 11 राज्यों की 59 सीटों में से 41 पर भाजपा का कब्जा कर्नाटक
    मध्य प्रदेश उपचुनाव: बनी रहेगी भाजपा की सरकार, मिला स्पष्ट बहुमत उपचुनाव

    गाय संरक्षण समूह

    हरियाणा: गुरुग्राम में गौ तस्करों ने तेज रफ्तार पिकअप से गायों को फेंका, गौरक्षकों पर फायरिंग भारत की खबरें
    वैलेंटाइन डे पर गायों को गले लगाने की अपील, पशु कल्याण बोर्ड ने जारी किया पत्र वैलेंटाइन डे
    वैलेंटाइन डे पर गाय को गले लगाने की अपील वापस, सोशल मीडिया पर उड़ा था मजाक वैलेंटाइन डे
    मध्य प्रदेश: मंत्री बोले- जिनके पास गाय हो, केवल उन्हें लड़ने दिया जाए चुनाव मध्य प्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस में सरकार बचाने और बनाने की लड़ाई, मतगणना शुरू मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: चाइनीज आतिशबाजी की बिक्री पर रोक, पटाखों पर नहीं होंगे देवी-देवताओं के चित्र मध्य प्रदेश
    'लव जिहाद' के खिलाफ कानूनी व्यवस्था बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार- शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: विवादित बयानों को लेकर कमलनाथ पर गिरी गाज, छिना 'स्टार प्रचारक' का दर्जा मध्य प्रदेश

    भाजपा समाचार

    बिहार में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, नीतीश कुमार ने अपने ही पास रखा गृह विभाग बिहार
    पंजाब विधानसभा चुनावों में सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा पंजाब
    बिहार: नीतीश कुमार को नया उपमुख्यमंत्री मिलना लगभग तय, केंद्र भेजे जा सकते हैं सुशील मोदी नीतीश कुमार
    2024 आम चुनावों की तैयारियों में जुटे जेपी नड्डा, करेंगे 100 दिवसीय देशव्यापी दौरा भारत की खबरें

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023