NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मेघालय सेक्स रैकेट: गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार
    अगली खबर
    मेघालय सेक्स रैकेट: गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार
    गिरफ्तार भाजपा नेता बर्नार्ड एन मारक के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार

    मेघालय सेक्स रैकेट: गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 29, 2022
    11:43 am

    क्या है खबर?

    मेघालय पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता बर्नार्ड एन मारक के फार्महाउस से विस्फोटक और परंपरागत हथियार बरामद किए हैं।

    पश्चिमी गारो हिल्स जिले के पुलिस प्रमुख विवेकानंद सिंह ने बताया कि मारक के फार्महाउस से जिलेटिन की 34 छड़ें, 100 डेटोनेटर, चार क्रॉसबो और 15 तीर बरामद हुए हैं। इसके बाद उनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    मामला

    वेश्यालय चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं मारक

    मेघालय भाजपा के उपाध्यक्ष मारक को वेश्यालय चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    पूर्व उग्रवादी नेता रहे मारक के फार्महाउस पर छापेमारी कर पुलिस ने चार लड़कों और दो लड़कियों समेत छह नाबालिगों को बचाया था। इस मामले में 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    छापेमारी के बाद फरार चल रहे मारक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए आरोपों का खंडन किया है।

    छापेमारी

    कैसे बरामद हुए हथियार?

    गुरुवार को जिला बाल अधिकार इकाई और पुलिस की टीम मारक के फार्महाउस पर बच्चों के कपड़े और किताबें लेनी गई थी। यहां तलाशी के दौरान टीम ने हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

    गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गिरफ्तारी के बाद मारक को पश्चिमी गारो हिल्स जिले लाया गया। यहां उनके खिलाफ दर्ज शुरुआती FIR में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।

    पूरे मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

    जानकारी

    मारक के खिलाफ दर्ज हैं 25 मामले

    गारो हिल्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के सदस्य मारक के खिलाफ पहले से भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। 2000 के बाद से उनके खिलाफ उत्तर-पूर्वी राज्यों में कुल 25 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

    वो अब भंग हो चुके सशस्त्र विद्रोही समूह ANVC (B) के प्रमुख थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा और तुरा इलाके से ट्राइबल काउंसिल के चुनाव में जीत हासिल की।

    मेघालय

    राज्य में NPP के साथ सरकार चला रही है भाजपा

    राज्य में भाजपा मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा की नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) के साथ मिलकर सरकार चला रही है।

    मारक ने दावा किया है कि वह निर्दोष है और मुख्यमंत्री संगमा बदले की भावना के तहत उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया है। भाजपा की प्रदेश इकाई ने भी उनके दावों का समर्थन किया है।

    ऐसे कयास थे कि भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में मारक को संगमा के खिलाफ चुनाव लड़वा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेघालय
    क्राइम समाचार
    भाजपा समाचार
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    मेघालय

    मेघालयः खदान में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी, पानी की सतह तक पहुंचे गोताखोर भारत की खबरें
    मेघालयः मजूदरों के बचाव कार्य से सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, राज्य सरकार को लगाई फटकार भारत की खबरें
    मेघालयः खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए किया जाएगा रोबॉटिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    मेघालयः खदान में फंसे 15 मजदूरों में से एक का शव बरामद, बचाव अभियान जारी भारतीय सुप्रीम कोर्ट

    क्राइम समाचार

    तमिलनाडु: प्यार का प्रपोजल स्वीकार नहीं करने पर नाबालिग की हत्या, 14 बार किया वार तमिलनाडु
    हैदराबाद: मर्सडीज कार में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों में विधायक का बेटा भी शामिल तेलंगाना
    महाराष्ट्र: भूख के कारण रो रहे थे बच्चे, मां ने दोनों को मार डाला महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश: बेटी को जन्म देने पर पति और ससुराल वालों ने की महिला से मारपीट उत्तर प्रदेश

    भाजपा समाचार

    मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर क्या बोला बागी खेमा? महाराष्ट्र
    राज्यसभा के 31 प्रतिशत सांसद दागी, 87 प्रतिशत हैं करोड़पति कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस से जुड़े दिलचस्प तथ्य महाराष्ट्र
    कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर शिवसेना समाचार

    विधानसभा चुनाव

    कोरोना: जरूरत पड़ी तो वर्चुअल रैलियां कर सकती हैं भाजपा- शेखावत भारतीय जनता पार्टी
    चुनावी चक्कर: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए, एक सप्ताह बाद वापस कांग्रेस में लौटे पंजाब विधायक पंजाब
    अखिलेश यादव ने रद्द की अयोध्या की विजय रथ यात्रा, मुख्यमंत्री का नोएडा दौरा भी रद्द योगी आदित्यनाथ
    अब चुनाव प्रचार पर ज्यादा पैसे लगा सकेंगे उम्मीदवार, खर्च सीमा बढ़ी उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025