LOADING...
अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन
अहमदाबाद विमान हादसे में विजय रूपाणी का निधन हो गया है

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

लेखन आबिद खान
Jun 12, 2025
05:58 pm

क्या है खबर?

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। वे भी अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के इस विमान में सवार थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वे विमान में 2D नंबर की सीट पर सवार थे। हादसे के बाद रूपाणी का फ्लाइट टिकट भी सामने आया है।

परिचय

2 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे रूपाणी

रूपाणी का जन्म 2 अगस्त, 1956 को म्यांमार में हुआ था। 1960 में उनका परिवार राजकोट आकर बस गया था। उन्होंने सियासी सफर की शुरुआत राजकोट के मेयर पद से की थी। इसके बाद वे राज्य सचिव रहे, गुजरात टूरिज्म के अध्यक्ष बने और 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा भी गए। 2014 में राजकोट पश्चिम से विधायक बनकर यातायात मंत्री नियुक्त हुए। 2016 में गुजरात भाजपा के अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री बने।

हादसा

विमान में सवार थे 242 लोग

एयर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें चालक दल के 10 सदस्य, 230 यात्री और 2 पायलट सवार थे। यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक हैं। पायलट ने उड़ान भरने के बाद हवाई अड्डे को आपातकालीन संदेश भेजा था। हालांकि, इससे पहले कि हवाई अड्डा कुछ कदम उठा पाता, विमान इमारत से जा टकराया।