Loading...
परिसीमन विधेयक पर एमके स्टालिन ने रखी 2 शर्तें, कहा- तमिलनाडु हितों से कोई समझौता नहीं
एमके स्टालिन ने पिछले साल 'निष्पक्ष परिसीमन' को लेकर सभी राजनीतिक दलों की बैठक की तस्वीर साझा की है

परिसीमन विधेयक पर एमके स्टालिन ने रखी 2 शर्तें, कहा- तमिलनाडु हितों से कोई समझौता नहीं

लेखन गजेंद्र
Nov 27, 2026
01:58 pm

क्या है खबर?

केंद्र सरकार ने 30 नवंबर को संसद सत्र बुलाया है, जिससे परिसीमन विधेयक को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है और संभावना है कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) इस पर सहमत है। पार्टी के प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को बयान जारी करके सभी तरह की अटकलों को विराम दे दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और समझौते का कोई सवाल नहीं है।

बयान

स्टालिन ने क्या कहा?

स्टालिन ने एक्स पर लिखा, 'परिसीमन के खतरों के खिलाफ सबसे पहले DMK ने आवाज उठाई थी। चेन्नई में ही पहली बार सभी राजनीतिक नेताओं ने निष्पक्ष परिसीमन की मांग की।'

उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु विधानसभा और 'निष्पक्ष परिसीमन' के लिए संयुक्त कार्य-समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप हमारी 2 मांगे हैं।

उन्होंने लिखा, 'DMK इन 2 मांगों पर अडिग है और रहेगी। हमारे रुख में कोई बदलाव नही है, और समझौते का सवाल ही नहीं है।'

शर्त

स्टालिन ने ये रखी मांगे 

स्टालिन ने लिखा कि अगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो किसी भी स्थिति में निचले सदन (लोकसभा) में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत सीटों की हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए!

उन्होंने दूसरी शर्त बताई कि 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच संसदीय प्रतिनिधित्व का जो अनुपात तय किया गया था और जिसे पहले स्थिर कर दिया गया था, उसे अगले 25 वर्षों तक और 'स्थिर' रखा जाना चाहिए।

ADVERTISEMENT

निशाना

कांग्रेस पर साधा निशाना

स्टालिन ने तेलुगु और अंग्रेजी में लिखी पोस्ट में कांग्रेस का नाम लिए बगैर निशाना साधा।

उन्होंने लिखा, 'मीडिया में चल रही अटकलें या पीठ में छुरा घोंपने वालों का रोना-धोना, हमारे संकल्प को डिगा नहीं सकता। सत्ता के पदों के लिए अपने सिद्धांतों को त्यागने वाले उन बेशर्म और कृतघ्न लोगों को यह बात समझ लेनी चाहिए। DMK तमिलनाडु के हितों से कभी समझौता नहीं करेगी। और न ही वह अपने सिद्धांतों से पीछे हटेगी!'

ADVERTISEMENT

चिंता

DMK पर क्यों उठ रहे सवाल?

केंद्र सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा के सत्र से पहले शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमें 2 प्रस्ताव पेश करने की संभावना है।

एक में मौजूदा परिसीमन बिल को जनगणना से अलग रखने और दूसरा सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की एकसमान बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है।

बताया जा रहा है कि दक्षिण को साधने के लिए केंद्र यह प्रस्ताव ला रही है। इससे DMK को लेकर अटकलें लग रही हैं।

ADVERTISEMENT