NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत में रहना है तो 'भारत माता की जय' कहनी पड़ेगी
    अगली खबर
    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत में रहना है तो 'भारत माता की जय' कहनी पड़ेगी

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत में रहना है तो 'भारत माता की जय' कहनी पड़ेगी

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 29, 2019
    12:49 pm

    क्या है खबर?

    नागरिकता कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) पर विवाद के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विवादित बयान दिया है।

    प्रधान ने कहा है कि भारत में भारत माता की जय कहनी ही पड़ेगी और ऐसे ही लोग भारत में रह पाएंगे।

    NRC पर हो रही बहस पर बोलते हुए प्रधान ने स्वतंत्रता आंदोलन के कई नेताओं को याद किया और कहा कि भारत को धर्मशाला नहीं बनाया जा सकता।

    सम्मेलन

    ABVP के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे धर्मेंद्र प्रधान

    धर्मेंद्र प्रधान ने ये बातें शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 54वें राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

    उन्होंने कहा, "आज देश के सामने चुनौती क्या है? एक तरफ देश में नागरिकता... गिनती की जाएगी कि नहीं की जाएगी? क्या ऊधम सिंह का बलिदान बेकार जाएगा? क्या भगत सिंह का बलिदान बेकार जाएगा? क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बलिदान बेकार जाएगा?"

    बयान

    "भारत में भारत माता की जय कहनी ही पड़ेगी"

    प्रधान ने आगे कहा, "क्या इस देश की करोड़ों असंख्या जनता जिसने स्वतंत्रता संग्राम में लड़ाई की थी, इसलिए कि आजादी के 70 साल बाद ये देश इस विषय पर विचार करेगा कि नागरिकता के बारे में हम गिने या न गिने? क्या इस देश को हम धर्मशाला बनाएंगे? इस विषय पर चुनौतियां हमें स्वीकार करनी पड़ेंगी। इस विचार को स्पष्ट करना पड़ेगा। भारत में भारत माता की जय कहनी ही पड़ेगी। ऐसे लोग ही रह पाएंगे।"

    ट्विटर पोस्ट

    सुनें धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा

    #WATCH Union Min D Pradhan:Kya Bhagat Singh aur Neta ji Subhas Chandra Bose ka balidan bekar jaega?Kya logon ne swatantra ke liye isliye ladai ki taaki azadi ke 70 saal baad desh is pe vichaar karega ki nagarikta ginen ya na ginen?Kya is desh ko hum dharmshala banaenge?..(28.12) pic.twitter.com/yNmWHol4bJ

    — ANI (@ANI) December 29, 2019

    बयान

    प्रधान बोले, ज्यादातर देशों में नागरिकता का रजिस्टर

    प्रधान ने ये भी कहा कि दुनिया में ज्यादातर देशों में नागरिकों को रजिस्टर किया जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ABVP जैसे संगठनों को बेरोजगारी के मुद्दे का समाधान ढूढ़ने के लिए काम करना चाहिए।

    ABVP से रिश्ता

    21वीं सदी में देश के सफर में अग्रणी संगठन होगा ABVP

    बता दें कि भाजपा के कई कद्दावर नेताओं ने अपनी शुरूआत ABVP में छात्र राजनीति से की थी और इन नेताओं में धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हैं।

    ABVP के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा, "21वीं सदी में देश के सफर में ABVP एक अग्रणी संगठन होगा। मूल्य आधारित शिक्षा और उद्यमिता इस सफर का केंद्र होगी। मैं 1983 से ABVP से जुड़ा हुआ हूं और इसका राष्ट्रीय सचिव बनना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    भगत सिंह
    ABVP
    राष्ट्रीय संघ RSS

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान की 'लगान' का 24 साल बाद भी जलवा कायम, ऑस्कर अकेडमी ने मनाया जश्न आमिर खान
    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर

    भारत की खबरें

    जालसाजों ने एम्स के दो खातों से निकाले 12 करोड़ रुपये, ऐसे दिया घटना को अंजाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    कांग्रेस नेता ने लगाए प्रियंका गांधी की जगह 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के नारे, देखें वायरल वीडियो दिल्ली
    भारत में अगले साल 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी सैलरी, एशिया में सर्वाधिक- रिपोर्ट चीन समाचार
    मुस्लिमों में बहुविवाह और निकाह हलाला के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम

    भगत सिंह

    जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने भगत सिंह को बताया आतंकी, विवाद शुरू जम्मू-कश्मीर
    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार नरेंद्र मोदी
    #BhagatSingh: स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के बारे में ये बातें कम ही लोग जानते होंगे भारत की खबरें
    रूसी सेना के कैडेट्स ने गाया भारतीय देशभक्ति गीत 'ऐ वतन', देखें वायरल वीडियो रूस समाचार

    ABVP

    वेकैंया नायडू कभी भी उपराष्ट्रपति नहीं बनना चाहते थे, जानें उन्होंने क्यों कही यह बात नरेंद्र मोदी
    DU छासंघ चुनाव में ABVP का परचम, अध्यक्ष सहित चार में से तीन सीट पर कब्जा कांग्रेस समाचार
    राजस्थान भाजपा अध्यक्ष बोले, अगर देश में RSS नहीं होता तो देश नहीं होता जयपुर

    राष्ट्रीय संघ RSS

    संघ के निशाने पर सरकार, राम मंदिर से लेकर सैनिकों की शहादत तक पर घेरा राम मंदिर
    नितिन गडकरी का फिर विवादित बयान, कहा- जो घर नहीं संभाल सकता वो देश क्या संभालेगा भारतीय जनता पार्टी
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भारतीय जनता पार्टी
    नागपुर: RSS के गढ़ से राहुल गांधी की हुंकार, चुनाव बाद जेल जाएगा 'चौकीदार' नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025