LOADING...
कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को "चरित्रहीन" और "नीच" कहा, बोले- AAP का पतन शुरू
कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को चरित्रहीन कहा (फाइल तस्वीर)

कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को "चरित्रहीन" और "नीच" कहा, बोले- AAP का पतन शुरू

लेखन गजेंद्र
Feb 08, 2025
02:16 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कुमार विश्वास संतुष्ट नजर आ रहे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विश्वास ने ANI से कहा, "भाजपा को जीत की बधाई। अण्णा आंदोलन से आए आम आदमी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के भारत की राजनीति को बदलने के सपने की हत्या जिस निर्लज, नीच, मित्रहंता, आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति ने की है, उसके लिए कोई संवेदना नहीं है। दिल्ली को उससे मुक्ति मिली है।"

बयान

आगे क्या बोले कुमार विश्वास?

कुमार विश्वास ने आगे कहा, "अब आम आदमी पार्टी के लोग अपने व्यवसाय और दूसरी पार्टियों में लौटेंगे। उन लोगों का पतन अब शुरू हुआ है। करोड़ों लोग आशाए लगाकर आए थे। लोग अपनी नौकरी छोड़कर आए थे, उनकी सपनों की हत्या आत्ममुग्ध आदमी ने की। खुशी इस बात की है कि न्याय हुआ। आज जंगपुरा का परिणाम देखकर मेरी पत्नी रो पड़ी। दुर्योधन की तरह इस बौने दुर्योधन को कलंकित अध्याय की तरह याद करेगी।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले कुमार विश्वास

नाराजगी

कुमार विश्वास की केजरीवाल से नाराजगी का क्या है कारण?

कुमार विश्वास 2012 के बाद केंद्र के खिलाफ अण्णा आंदोलन से जुड़े थे। उस समय विश्वास केजरीवाल के साथ प्रमुख लोगों में शामिल थे। आम आदमी पार्टी (AAP) बनने पर वे उसके संस्थापक सदस्य और कार्यकारिणी सदस्य थे। पार्टी में कुमार कई आरोपों से घिरे रहे और विवादित रूप से चर्चा में आए। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ा और बुरी तरह हारे। राज्यसभा को लेकर हुए कथित विवाद के बीच उन्होंने 2017 में पार्टी से इस्तीफा दिया।