Page Loader
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को राक्षसी प्रवृत्ति का बताया, बोले- ये लोग झुग्गीवालों को निगल जाएंगे
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को राक्षसी प्रवृत्ति का बताया

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को राक्षसी प्रवृत्ति का बताया, बोले- ये लोग झुग्गीवालों को निगल जाएंगे

लेखन गजेंद्र
Jan 21, 2025
04:23 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत की उम्मीद लगाए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। मंगलवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा को राक्षसी प्रवृत्ति का बताया और कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं को रावण से प्यार है। उन्होंने कहा कि मेरे रावण के खिलाफ एक बयान के बाद पूरी भाजपा मेरे घर के बाहर धरने पर बैठी है।

बयान

क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

केजरीवाल ने कहा, "कल मैंने कह दिया था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था और माता सीता उस हिरण को चाहती थीं। वे कह रहे हैं कि रावण नहीं राक्षस मारीच आया था। पूरी भाजपा मेरे घर के बाहर प्रदर्शन कर रही है। वे रावण से बहुत प्यार करते हैं। वे राक्षसी स्वभाव के हैं। मैं झुग्गी-झोपड़ियों और गरीब लोगों को चेतावनी देता हूं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो ये आपको राक्षसों की तरह निगल जाएंगे।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले अरविंद केजरीवाल