NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल को 93 प्रतिशत बूथों पर मिली हार, वोट प्रतिशत भी घटा
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल को 93 प्रतिशत बूथों पर मिली हार, वोट प्रतिशत भी घटा
    अरविंद केजरीवाल को अपनी विधानसभा के 93 प्रतिशत बूथों पर मिली हार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल को 93 प्रतिशत बूथों पर मिली हार, वोट प्रतिशत भी घटा

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 09, 2025
    09:38 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को जारी हो गए। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी की है।

    इसी तरह आम आदमी पार्टी (AAP) जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई और केवल 22 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी।

    यह चुनाव AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए काफी निराशा जनक रहा है। उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के 93 प्रतिशत बूथों पर हार झेलनी पड़ी है।

    आंकड़े

    केजरीवाल को 115 बूथों पर मिली हार

    केजरीवाल ने चुनाव से पहले कई तरह की घोषणाएं कर लोगाें को आकर्षित करने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा की रणनीति उन पर भारी पड़ गई।

    यही कारण रहा कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में बनाए गए कुल 123 बूथों में से 93.49 प्रतिशत यानी 115 बूथों पर हार का सामना करना पड़ा।

    हालांकि, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरकार उन्हें 4,086 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

    प्रतिशत

    केजरीवाल को 2015 की तुलना में 20 प्रतिशत वोट कम मिले

    केजरीवाल की हार का सबसे बड़ा कारण उनके वोट प्रतिशत में बड़ी कमी आना रहा है।

    साल 2015 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराने वाले केजरीवाल को 64.34 फीसदी वोट मिले थे।

    साल 2020 में यह अंतर कुछ ही कम हुआ और उन्हें 61.10 फीसदी वोट मिले। हालांकि, इस बार के चुनाव में वह केवल 43 फीसदी वो ही हासिल कर पाए। उनके वोट प्रतिशत में 2015 की तुलना में 20 फीसदी की कमी आई।

    पार्टी

    AAP के कुल वोट प्रतिशत में भी आई गिरावट

    साल 2020 के चुनाव में AAP को 53.57 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन इस बार पार्टी 43.57 फीसदी वोट हासिल कर पाई। इससे सीटों की संख्या 62 से घटकर 22 रह गईं।

    दूसरी तरफ, भाजपा के वोट शेयर में पिछले चुनाव की तुलना में करीब 7 फीसदी की वृद्धि हुई है।

    साल 2020 में भाजपा 38.51 फीसदी वोट के साथ 8 सीटें जीतने में सफल रही थी, लेकिन इस बार वह 48 सीट जीतने में सफल रही है।

    हार

    AAP के कई बड़े चेहरे हारे

    नई दिल्ली सीट से केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित यहां से तीसरे नंबर पर रहे।

    जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी हार गए हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने सिसोदिया को पटखनी दी है।

    कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी कड़े मुकाबले में मुश्किल से जीती हैं। इसके अलावा सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती और दुर्गेश पाठक समेत AAP के कई बड़े नेता हार गए हैं।

    सफलता

    भाजपा के सातों सांसदों ने किया शानदार प्रदर्शन

    दिल्ली में भाजपा के सभी 7 सांसदों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत के क्षेत्र की 10 विधानसभा सीटों में 9 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

    पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट की 10 सीटों में से 8-8 पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

    नई दिल्ली की 7, चांदनी चौक की 6 और उत्तर पूर्वी और दक्षिण दिल्ली की 10-10 सीटों में 5-5 पर भाजपा उम्मीदवार जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    अरविंद केजरीवाल
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    'हेरा फेरी' ही नहीं, बॉलीवुड की इन कॉमेडी फिल्मों की फ्रेंचाइजी के भी दीवाने हैं दर्शक हेरा फेरी 3 फिल्म
    'दृश्यम 3' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, विजय सलगांवकर बन लौट रहे अजय देवगन अजय देवगन
    गर्मियों के दौरान शरीर का तापमान कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 मसाले खान-पान
    विजय देवरकोंडा नहीं, 'अर्जुन रेड्डी' के लिए ये अभिनेता था संदीप रेड्डी वांगा की पहली पसंद विजय देवरकोंडा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली चुनाव: भाजपा ने संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया, शाह ने केजरीवाल को घेरा भाजपा समाचार
    यमुना नदी विवाद: केजरीवाल को कोर्ट का नोटिस, मुख्यमंत्री सैनी ने पीया नदी का पानी  दिल्ली
    यमुना विवाद: चुनाव आयोग से मिले अरविंद केजरीवाल, 6 पन्नों में दिया सवालों का जवाब  दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AAP को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी  दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल की दिक्कतें बढ़ी, गृह मंत्रालय की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी गृह मंत्रालय
    दिल्ली में AAP को समर्थन क्यों दे रही INDIA गठबंधन की पार्टियां? अखिलेश ने खुलासा किया अखिलेश यादव
    नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित AI वीडियो बनाने पर घिरी आम आदमी पार्टी नरेंद्र मोदी
    #NewsBytesExplainer: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा, दिल्ली चुनावों पर क्या होगा असर? दिल्ली विधानसभा चुनाव

    आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल ने मध्यम वर्गीय परिवार के लिए शुरू किया अभियान, केंद्र को बताई 7 मांगें अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे पर 20,000 रुपये का जुर्माना, पुलिस को दिखाई दादागिरी अमानतुल्लाह खान
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: क्या मध्यमवर्गीय परिवारों के पास है सत्ता की चाबी? दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP ने पोस्टर वॉर के बीच राहुल गांधी को भी बताया बेईमान दिल्ली

    भाजपा समाचार

    दिल्ली: पिछले 7 चुनावों में केवल 39 महिलाएं जीतीं, 80 प्रतिशत की जमानत हो गई जब्त दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: पार्टियों के लिए मुफ्त योजनाओं के वादों को पूरा करना कितना कठिन है?  दिल्ली
    दिल्ली में भाजपा का वादा; KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, युवाओं को 15,000 रुपये भत्ता दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को राक्षसी प्रवृत्ति का बताया, बोले- ये लोग झुग्गीवालों को निगल जाएंगे अरविंद केजरीवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025