Page Loader
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: कैलाश गहलोत ने लगाई जीत की हैट्रिक, बिजवासन से जीते
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिजवासन से जीते कैलाश गहलोत

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: कैलाश गहलोत ने लगाई जीत की हैट्रिक, बिजवासन से जीते

लेखन गजेंद्र
Feb 08, 2025
12:31 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। बिजवासन सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) से भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की है। गहलोत ने AAP उम्मीदवार सुरेंद्र भारद्वाज को 11,276 वोट से हराया है। गहलोत को कुल 64,951 और भारद्वाज को 53,675 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के कर्नल देविंदर कुमार सहरावत हैं, जिनको 9,409 वोट मिले। दिल्ली चुनाव में भाजपा को 70 में 44 और AAP को 22 सीटें मिली हैं।

चुनाव परिणाम

AAP से बगावत करके भाजपा में शामिल हुए गहलोत

दिल्ली में जन्में गहलोत जाट परिवार से हैं। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने के बाद AAP की झाड़ू पकड़ी थी। 2015 में उन्होंने नजफगढ़ से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 2020 के चुनाव में इसी सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने पर्यावरण और परिवहन मंत्रालय संभाला। पिछले साल अरविंद केजरीवाल के जेल जाने पर उनके मुख्यमंत्री की संभावना थी, लेकिन आतिशी को मौका मिला। वे नवंबर 2024 में भाजपा में आ गए।

चुनाव

क्या है बिजवासन सीट का इतिहास?

दक्षिणी दिल्ली में बिजवासन सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी और उसके बाद से यहां भाजपा और AAP का कब्जा रहा है। 2008 में यहां से भाजपा के सतप्रकाश राणा चुनाव जीते थे। 2015 में यहां से AAP के देविंदर सहरावत और 2020 में भूपिंदर सिंह जून जीते थे। इस बार के चुनाव में भाजपा ने नजफगढ़ से 2 बार के विधायक गहलोत को बिजवासन से उतार दिया, जो यहां भी जीत दर्ज कराते नजर आ रहे हैं।