आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, याद दिलाया 2,500 रुपये का वादा
क्या है खबर?
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर उनका महिलाओं से किया वादा याद दिलाया है।
आतिशी ने पत्र एक्स पर साझा कर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने महिलाओं को वादा किया था कि 8 मार्च को 2,500 रुपये उनके खाते में आएंगे। बस एक दिन बाक़ी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ताजी को पत्र लिखकर उम्मीद जताई है कि कल महिलाओं के खाते में 2,500 रुपये जरूर आएंगे।'
ट्विटर पोस्ट
आतिशी ने लिखा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली की महिलाओं को वादा किया था कि 8 मार्च को ₹2500 उनके खाते में पहुँच जायेंगे।
— Atishi (@AtishiAAP) March 7, 2025
बस एक दिन बाक़ी है…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को पत्र लिख कर उम्मीद जताई है कि कल दिल्ली की सब महिलाओं के खाते में ₹2500 ज़रूर आयेंगे। pic.twitter.com/3dCRb5RZwV
मदद
क्या 8 मार्च को लागू हो पाएगी योजना?
दिल्ली की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं को 2,500 रुपये नकद राशि 8 मार्च से देने का ऐलान किया था, जिसकी तैयारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि योजना की शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं और जल्द ही कैबिनेट नोट तैयार हो जाएगा।
इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी। 8 मार्च को भाजपा कुछ महिलाओं को चेक बांट सकती है।