Loading...
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल हुए, राष्ट्रीय OBC मोर्चा में विशेष सदस्य की जिम्मेदारी मिली
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल हुए, राष्ट्रीय OBC मोर्चा में विशेष सदस्य की जिम्मेदारी मिली

लेखन आबिद खान
Nov 22, 2026
01:05 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने राजनीति में कदम रख लिया है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके ठीक बाद पार्टी ने उन्हें नवनिर्मित 'राष्ट्रीय OBC मोर्चा' की कार्यकारी समिति में 'विशेष आमंत्रित सदस्य' नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले चहल ने OBC मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी।

बयान

चहल ने भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

चहल ने लिखा, 'भाजपा परिवार में मुझे स्थान व मान-सम्मान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी व OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।'

हालांकि, अभी ये पता नहीं है कि 'विशेष आमंत्रित सदस्य' के तौर पर चहल को कौन-सी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उनके कार्यकाल और संगठन में भूमिका को लेकर भी जानकारी सामने नहीं आई है।

करियर

कैसा रहा चहल का क्रिकेट करियर?

हरियाणा के रहने वाले चहल ने 2016 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

उन्होंने 75 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 5.26 की इकोनॉमी से 121 विकेट चटकाए हैं। वहीं, वे 80 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 96 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

चहल IPL में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा (233) विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है।

ADVERTISEMENT