Loading...
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- क्रिकेटर सिराज अपने नाम की वजह से न्यूजीलैंड टेस्ट से बाहर
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- क्रिकेटर सिराज अपने नाम की वजह से न्यूजीलैंड टेस्ट से बाहर

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- क्रिकेटर सिराज अपने नाम की वजह से न्यूजीलैंड टेस्ट से बाहर

लेखन गजेंद्र
Nov 20, 2026
05:23 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लोकसभा सांसद और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने भारतीय क्रिकेट टीम चयनकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में 11 खिलाड़ियों में न शामिल किए जाने के पीछे धार्मिक भेदभाव बताया है। उन्होंने कहा कि अगर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उनको टीम में जगह नहीं मिली, तो भेदभाव साफ पता चलता है कि उनको सिराज नाम होने की वजह से नहीं लिया।

बयान

क्या बोले मसूद?

मसूद ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "कहा जा रहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। उनका नाम 'सिराज' है, और शायद इसीलिए उन्हें जगह नहीं मिली। अगर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी आप उन्हें नहीं चुन रहे हैं, तो यह साफ तौर पर भेदभाव है।"

मसूद के अलावा महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भी सिराज को 11 खिलाड़ियों की सूची से बाहर रखने पर सवाल उठाया है।

ट्विटर पोस्ट

इमरान मसूद का बयान

ADVERTISEMENT

विवाद

भाजपा ने राजनीति का आरोप लगाया

भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है और वोट बैं की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए, रविंद्र जडेजा को भी बाहर रखा गया था।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि हर क्रिकेटर जो जर्सी पहनता है, वह भारत का प्रतिनिधित्व करती है, वोट बैंक और सांप्रदायिक राजनीति के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बांटना बंद करें।

ADVERTISEMENT

बचाव

टीम प्रबंधन ने अपने फैसले का बचाव किया

भारतीय टीम प्रबंधन ने सिराज को बाहर करने के अपने फैसले का बचाव किया है। उसने कहा कि यह एक रणनीतिक चयन थी।

बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने कहा कि कप्तान और प्रबंधन ने इस कॉम्बिनेशन को सबसे मजबूत माना।

वेलिंगटन में पहले दिन के खेल के बाद कोटक ने पत्रकारों से कहा, "सिराज के साथ कुछ भी गलत नहीं है। मेरा मतलब है कि मुझे कुछ भी गलत नहीं दिख रहा। टीम मैनेजमेंट ने यही 11 सबसे अच्छे सोचे।"

ADVERTISEMENT