NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- हिंदू शब्द का अर्थ जानकर आ जाएगी शर्म
    राजनीति

    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- हिंदू शब्द का अर्थ जानकर आ जाएगी शर्म

    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- हिंदू शब्द का अर्थ जानकर आ जाएगी शर्म
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 07, 2022, 08:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- हिंदू शब्द का अर्थ जानकर आ जाएगी शर्म
    कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली का हिंदू शब्द को लेकर विवादित बयान (तस्वीर: टि्वटर/@JarkiholiSatish)

    कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोली ने सोमवार को हिंदू शब्द पर कई तरह के सवाल खड़े करते हुए नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कहा कि हिंदू शब्द का भारत से कोई संबंध नहीं है और इसका अर्थ इतना गंदा है कि उसे जानकार आपको शर्म आ जाएगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के साथ कांग्रेस ने भी उनके इस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

    जारकीहोली ने क्या दिया बयान?

    जारकीहोली ने एक सभा को संबोधित करते हुए हिंदू शब्द पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "हिंदू शब्द कहां से आया है? यह हमारा है, फासरियों का है। फारसी कहां है? ईरान, इराक, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान के क्षेत्र में हैं। फिर भारत का इससे क्या संबंध है? फिर आपका कैसे हो गया ये हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "अभी व्हाट्सऐप और विकिपीडिया पर देखों की फारसी शब्द कहां से आया है।"

    हिंदू का अर्थ जानकर आ जाएगी शर्म- जारकीहोली

    जारकीहोली ने कहा, "हिंदू शब्द आपका नहीं है। फिर आप इसको क्यों इतना ऊपर उठा रहे हैं। ये शब्द आपका नहीं है। फिर उसका अर्थ आपको मसझ आ गया तो आपको शर्म आ जाएगी। उसका अर्थ बहुत ही गंदा है।" उन्होंने कहा, "यह मैं नहीं कर रहा यह सब वेबसाइट पर उपलब्ध है। क्यों कहीं का शब्द, कहीं का धर्म लाकर जबरदस्ती हमारे ऊपर डाल रहे हो।" उनके इस बयान के बाद विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बयान का वीडियो

    जारकीहोली के इस विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और उन्हें हिंदू विरोधी बताते हुए उनके बयान को हिंदुओं की भावना भड़काने वाला बता रहे हैं।

    यहां देखें जारकीहोली के बयान का वीडियो

    #WATCH| "Where has 'Hindu' term come from?It's come from Persia...So, what is its relation with India? How's 'Hindu' yours? Check on WhatsApp, Wikipedia, term isn't yours. Why do you want to put it on a pedestal?...Its meaning is horrible:KPCC Working Pres Satish Jarkiholi (6.11) pic.twitter.com/7AMaXEKyD9

    — ANI (@ANI) November 7, 2022

    कांग्रेस को लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए- उच्च शिक्षा मंत्री

    जारकीहोली के इस बयान की भाजपा नेता और राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ अश्वत्नारायण सीएन ने कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें भावनाओं का सम्मान करने की नसीहत दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कांग्रेस को लोगों की भावनाओं और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए और अनावश्यक भ्रम पैदा करने से बचना चाहिए। यह समाज के हित के लिए अच्छा नहीं है। कांग्रेस नेताओं को आलोचनात्मक होने के बजाय भारतीय धर्म और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए।'

    कांग्रेस ने भी जारकीहोली के बयान की निंदा

    भाजपा के अलावा कांग्रेस ने भी जारकीहोली के बयान की निंदा की है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'हिंदू धर्म जीवन का एक तरीका है और एक सभ्यतागत वास्तविकता है। कांग्रेस ने हमारे राष्ट्र को हर धर्म, संस्कृति और विश्वास का सम्मान करने के लिए बनाया है। यह भारत का सार है।' उन्होंने आगे लिखा, 'जारकीहोली का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और खारिज करने योग्य है। हम स्पष्ट रूप से इसकी निंदा करते हैं।'

    कांग्रेस सरकार ने वन मंत्री रह चुके हैं जारकीहोली

    जारकीहोली कर्नाटक की पिछली कांग्रेस सरकार में वन मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह वर्तमान में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंने रविवार को बेलगावी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में हिंदू शब्द को लेकर यह बयान दिया था। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार शिवराज पाटिल भी विवादिय बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जिहाद सिर्फ कुरान में नहीं है, बल्कि गीता और जीसस में भी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक सरकार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    अल-जवाहिरी की मौत के बाद कौन बना अलकायदा का प्रमुख, स्पष्ट नहीं- अमेरिका अमेरिका
    रणजी ट्रॉफी: अनिकेत रेड्डी ने झटके सात विकेट, घरेलू क्रिकेट का पहला फाइव विकेट हॉल रणजी ट्रॉफी
    पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में बनाया दूसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ
    नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विमान के आकार का एस्ट्रोयड नासा

    कर्नाटक

    बेंगलुरू में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरा, मां और 3 साल के बेटे की मौत बेंगलुरू
    कर्नाटक: किताब में टीपू सुल्तान के तौर पर दिखाए गए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, विवाद कांग्रेस समाचार
    केरल: होटल से मंगवाई बिरयानी खाकर लड़की की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने दिये जांच के आदेश केरल
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद भारत की खबरें

    कांग्रेस समाचार

    RSS को कौरव बताते हुए राहुल ने कहा- क्या पांडव कभी गलत GST या नोटबंदी करते? भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी ने ठंड में भी टी-शर्ट पहनने की बताई वजह, जानें क्या कहा भारत जोड़ो यात्रा
    तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, भाषण पर विवाद को लेकर राज्यपाल बाहर गए तमिलनाडु
    भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी के साथ आज यात्रा में कदम मिला रहीं महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा

    कर्नाटक सरकार

    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: फडणवीस बोले- मुंबई किसी के 'बाप' का नहीं महाराष्ट्र
    कर्नाटक: जितना चाहिए उतना लोन लो, सरकार बनाने पर सब माफ कर देंगे- JDS विधायक कर्नाटक
    कोरोना को लेकर कर्नाटक सरकार का आदेश, अब बंद जगहों पर मास्क पहनना जरूरी कर्नाटक
    कर्नाटक: पर्यटन मंत्री ने निर्वाचित सदस्यों को भेजे एक लाख नकद सहित महंगे उपहार, हुआ विवाद कर्नाटक

    भाजपा समाचार

    उर्फी जावेद ने भाजपा नेता चित्रा वाघ पर फिर कसा तंज, कही ये बात उर्फी जावेद
    मेघालय: भाजपा सहयोगी मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर दर्ज कराया विरोध मेघालय
    बिहार: जातिगत जनगणना आज से शुरू, मुख्यमंत्री ने कही केवल जातियों को सूचीबद्ध करने की बात बिहार
    दिल्ली में मेयर का चुनाव हुआ स्थगित, आपस में भिड़े भाजपा और AAP के पार्षद दिल्ली नगर निगम

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023