Page Loader
राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम: लाइव अपडेट

Oct 19, 2022, 04:47 pm
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम: लाइव अपडेट
लाइव
Oct 19, 2022, 04:47 pm

खड़गे पर विपक्ष को एकजुट करने की जिम्मेदारी

आगामी लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस को भाजपा से मुकाबला करना है तो उसे विपक्ष को भी एकजुट करना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते खड़गे की यह भी जिम्मेदारी होगी कि भाजपा को टक्कर देने के लिए बिखरे हुए विपक्ष को एक साथ लाएं।

Oct 19, 2022, 04:47 pm

खड़गे के सामने ये चुनौतियां

2024 में मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ेगी। खड़गे के कंधों पर यह जिम्मेदारी होगी कि वो पस्त पड़ी कांग्रेस को फिर से खड़ा करें। उन्हें संगठन को मजबूत करना होगा और कई राज्यों में कांग्रेस में चल रही आंतरिक कलह से पार पाना होगा।

Oct 19, 2022, 04:46 pm

सोनिया गांधी ने की खड़गे से मुलाकात

सोनिया गांधी ने अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर सोनिया ने गुलदस्ता देकर खड़गे को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

Oct 19, 2022, 03:35 pm

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी खड़गे को बधाई

Oct 19, 2022, 03:01 pm

प्रियंका गांधी ने दी खड़गे को बधाई

Oct 19, 2022, 02:52 pm

सचिन पायलट बोले- यह लोकतंत्र की जीत

अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे भारी मतों से जीते हैं। यह लोकतंत्र की जीत है। मुझे भरोसा है कि उनके अनुभव से पार्टी को फायदा होगा। 9,000 चुने हुए लोगों ने अध्यक्ष चुना है। यह पहले किसी भी पार्टी में नहीं हुआ था।

Oct 19, 2022, 01:54 pm

करीब आठ गुना वोटों से जीते खड़गे

17 अक्टूबर को हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट मिले हैं, जबकि थरूर लगभग 1,000 वोट ही हासिल कर पाए।

Oct 19, 2022, 01:43 pm

थरूर ने खड़गे को दी बधाई

शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनना सम्मान की बात है और यह बड़ी जिम्मेदारी वाला पद है। थरूर ने अपने समर्थन के लिए हजारों सहकर्मियों का धन्यवाद किया है।

Oct 19, 2022, 01:37 pm

आरोपों के बीच आई शशि थरूर की प्रतिक्रिया

चुनावों में धांधली के आरोपों के बीच प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आंतरिक पत्र को मीडिया में लीक कर दिया गया। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है ना कि विभाजित करने के लिए। आगे बढ़ते हैं।

Oct 19, 2022, 01:22 pm

थरूर खेमे के आरोपों पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

थरूर खेमे के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हम देश में एकमात्र सियासी पार्टी हैं, जो चुनाव करवाती है और जिसके पास (आंतरिक) चुनाव आयोग है। मैंने मिस्त्री जी (कांग्रेस आंतरिक चुनाव प्रभारी) के साथ काम किया है। वो स्पष्टवादी हैं। यह मामला चुनाव आयोग के पास जाएगा और वही इस पर फैसला लेगा।"

Oct 19, 2022, 01:13 pm

थरूर खेमे ने लगाया यह आरोप

मतगणना शुरू होते ही थरूर टीम ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में परेशान करने वाले कई मुद्दे थे और वह राज्य के वोट रद्द करने की मांग करते हैं। उन्होंने यह चुनाव इसलिए नहीं लड़ा था कि चीजें पहले की तरह ही चलती रहें।

Oct 19, 2022, 12:08 pm

तीन राज्यों में चुनाव में धांधली के आरोप

शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने पंजाब, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए सोज ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की मतपेटियों की गणना सबसे आखिर में होगी।

Oct 19, 2022, 11:45 am

थरूर खेमे ने लगाया चुनाव में अनियमितताओं का आरोप

शशि थरूर खेमे ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने पार्टी की संगठन चुनाव प्रभारी को पत्र लिखा है।

Oct 19, 2022, 11:02 am

कांग्रेस मुख्यालय में चल रही काउंटिंग

17 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में काउंटिंग चल रही है। यहां देशभर में 60 से अधिक जगहों पर हुए मतदान के बैलेट बॉक्स पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के करीब 9,915 प्रतिनिधियों में से 96 प्रतिशत ने मतदान किया था।

Oct 19, 2022, 11:00 am

कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान की काउंटिंग शुरू हो गई है। आज पता चल जाएगा कि शशि थरूर या मल्लिकार्जुन खड़गे में से कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा। इस रेस में खड़गे को आगे माना जा रहा है।

Loading...