Page Loader
दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन, सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे ने फीता काटा
दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन (तस्वीर: एक्स/@SandipSR10)

दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन, सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे ने फीता काटा

लेखन गजेंद्र
Jan 15, 2025
11:07 am

क्या है खबर?

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का बुधवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय समिति की प्रमुख सोनिया गांधी ने फीता काटा। कांग्रेस पार्टी का नया पता अब 9ए कोटला रोड होगा, जो पहले 24 अकबर रोड पर था। इस मौके पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और 400 से अधिक नेता मौजूद रहे। पांच मंजिला दफ्तर को 252 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

शुभारंभ

कांग्रेस के सभी इकाईयों के दफ्तर समायोजित होंगे

कांग्रेस मुख्यालय में सबसे नीचे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल है। यहां मीडिया प्रभारी का दफ्तर और पत्रकारों के बैठने के लिए जगह है। इमारत में कांग्रेस की सभी इकाईयों जैसे महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI), किसान विभाग, अल्पसंख्यक इकाई, सेवा दल और डाटा विभाग जैसे अन्य विभागों को समायोजित किया जाएगा। इसकी दूसरी से चौथी मंजिल पर कांग्रेस समिति के अधिकारियों और पांचवीं मंजिल पर खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का दफ्तर होगा।

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस के मुख्यालय में फहराया गया झंडा