Page Loader
सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया, जानिए कैसी है तबीयत
सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराय गया

सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया, जानिए कैसी है तबीयत

लेखन गजेंद्र
Feb 21, 2025
09:07 am

क्या है खबर?

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप ने बताया कि 78 वर्षीय श्रीमती गांधी को पेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर है। उनका इलाज गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ समीरन नंदी और उनकी टीम की देखरेख में चल रहा है।

तबीयत

आज मिल जाएगी छुट्टी

डॉ स्वरूप का कहना है कि कांग्रेस नेता की कुछ जांच भी कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद तक उनको छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि सोनिया गांधी इससे पहले भी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी राहुल गांधी को अचानक यात्रा रद्द कर उनके पास पहुंचना पड़ा था। गुरुवार को राहुल उत्तर प्रदेश के अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दौरे पर थे।