Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
कांग्रेस समाचार
भाजपा समाचार
शिवपाल यादव
सचिन पायलट
राकेश टिकैत
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राजस्थान चुनावः कांग्रेस की पहली सूची जारी, गहलोत और पायलट दोनों चुनावी मैदान में
राजनीति

राजस्थान चुनावः कांग्रेस की पहली सूची जारी, गहलोत और पायलट दोनों चुनावी मैदान में

राजस्थान चुनावः कांग्रेस की पहली सूची जारी, गहलोत और पायलट दोनों चुनावी मैदान में
लेखन प्रमोद कुमार
Nov 26, 2018, 05:38 pm 3 मिनट में पढ़ें
राजस्थान चुनावः कांग्रेस की पहली सूची जारी, गहलोत और पायलट दोनों चुनावी मैदान में

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी महासचिव अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट और वरिष्ठ नेता सीपी जोशी जैसे बड़े नामों सहित कुल 152 नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने अशोक गहलोत को उनकी परंपरागत सरदारपुरा विधानसभा और सचिन पायलट को टोंक विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव लड़ेंगे। बता दें पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक ने यह सूची जारी की।

बड़े नाम
दूसरे बड़े नाम

कांग्रेस ने गिरिजा व्यास को उदयपुर, विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी को नोखा और भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हरीश मीणा को उनियारा से चुनावी मैदान में उतारा है। भंवरी देवी कांड में जेल में बंद महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ओसियां से चुनाव लड़ेंगी। उपचुनाव में जीत हासिल कर सांसद बने रघु शर्मा को केकड़ी विधानसभा और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक हबीबुर्रहमान को नागौर से टिकट दिया गया है।

उम्मीदवार
19 महिला उम्मीदवार

कांग्रेस द्वारा जारी की गयी इस सूची में शामिल अधिकतर नाम मौजूदा विधायकों के हैं। वहीं अशोक गहलोत के कार्यकाल के ज्यादातर कैबिनेट मंत्रियों को टिकट दिया गया है। 152 उम्मीदवारों की इस सूची में 40 नए चेहरे शामिल हैं। कुल 152 उम्मीदवारों में से 19 महिला और 9 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। बता दें, राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। जानकारी के अनुसार बाकी बची सीटों के लिए पार्टी जल्द ही दूसरी सूची जारी कर सकती है।

भाजपा
भाजपा ने भी घोषित किए अपने उम्मीदवार

भाजपा ने भी राजस्थान चुनाव के लिए बीते रविवार को अपनी पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 131 प्रत्याशियों के नाम थे। इसके बाद बुधवार को दूसरी सूची जारी की गई। इसमें 31 और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले विधायक ज्ञानदेव आहूजा को इस बार टिकट नहीं मिला है। बता दें कि 2013 में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की थी।

चुनाव
7 दिसंबर को होगा मतदान

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसबंर को मतदान होगा। चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा जहां वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताकर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पार्टी ने राजस्थान के अपने दो बड़े नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट को टिकट दिया है। इनके समर्थक दोनों को ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार मान रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
कांग्रेस समाचार
वसुंधरा राजे
भाजपा समाचार
ताज़ा खबरें
IPL 2022: पाटिदार-हेजलवुड की बदौलत एलिमिनेटर में जीता बैंगलोर, लखनऊ हुई बाहर
IPL 2022: पाटिदार-हेजलवुड की बदौलत एलिमिनेटर में जीता बैंगलोर, लखनऊ हुई बाहर खेलकूद
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर मनोरंजन
निसान किक्स से स्कोडा कुशाक तक, ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मिड-साइज SUV
निसान किक्स से स्कोडा कुशाक तक, ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मिड-साइज SUV ऑटो
किआ EV6 और मर्सिडीज-बेंज C-क्लास को क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
किआ EV6 और मर्सिडीज-बेंज C-क्लास को क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग ऑटो
LSG बनाम RCB, एलिमिनेटर: पाटिदार ने लगाया बेहतरीन शतक, LSG को मिला 208 का लक्ष्य
LSG बनाम RCB, एलिमिनेटर: पाटिदार ने लगाया बेहतरीन शतक, LSG को मिला 208 का लक्ष्य खेलकूद
कांग्रेस समाचार
कपिल सिब्बल और हार्दिक पटेल समेत हालिया महीनों में ये नेता छोड़ चुके हैं कांग्रेस
कपिल सिब्बल और हार्दिक पटेल समेत हालिया महीनों में ये नेता छोड़ चुके हैं कांग्रेस राजनीति
कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन
कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन राजनीति
कौन है विजय सिंगला और कैसे भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई?
कौन है विजय सिंगला और कैसे भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई? राजनीति
स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाए गए सिद्धू, जेल में की विशेष डाइट की मांग
स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाए गए सिद्धू, जेल में की विशेष डाइट की मांग राजनीति
मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या देश
और खबरें
वसुंधरा राजे
कांग्रेस शासित राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में भाजपा की जीत
कांग्रेस शासित राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में भाजपा की जीत राजनीति
राजस्थान: 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर आठ दिनों तक किया गैंगरेप, मामला दर्ज
राजस्थान: 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर आठ दिनों तक किया गैंगरेप, मामला दर्ज देश
भाजपा के सहयोगी का आरोप- सरकार बचाने में अशोक गहलोत की मदद कर रहीं वसुंधरा राजे
भाजपा के सहयोगी का आरोप- सरकार बचाने में अशोक गहलोत की मदद कर रहीं वसुंधरा राजे राजनीति
राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने विधायकों को होटल भेजा
राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने विधायकों को होटल भेजा राजनीति
कोरोना वायरस और कनिका कपूर की पार्टियां, लखनऊ में क्या-क्या हुआ?
कोरोना वायरस और कनिका कपूर की पार्टियां, लखनऊ में क्या-क्या हुआ? देश
और खबरें
भाजपा समाचार
कर्नाटक: मंगलुरू में मस्जिद के नीचे 'मंदिर जैसा डिजाइन' मिलने का दावा, धारा 144 लागू
कर्नाटक: मंगलुरू में मस्जिद के नीचे 'मंदिर जैसा डिजाइन' मिलने का दावा, धारा 144 लागू देश
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्ष की अहम बैठकें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्ष की अहम बैठकें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े राजनीति
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा
पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा राजनीति
गुजरात: मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, 20 अन्य घायल
गुजरात: मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, 20 अन्य घायल देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022