NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अब राजस्थान में उठापटक, कांग्रेस का भाजपा पर विधायकों को खरीदने के प्रयास का आरोप
    अगली खबर
    अब राजस्थान में उठापटक, कांग्रेस का भाजपा पर विधायकों को खरीदने के प्रयास का आरोप

    अब राजस्थान में उठापटक, कांग्रेस का भाजपा पर विधायकों को खरीदने के प्रयास का आरोप

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 11, 2020
    10:35 am

    क्या है खबर?

    गुजरात में अपने विधायकों को बचाने में जुटी कांग्रेस के लिए अब राजस्थान में समस्याएं पैदा हो गई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा राजस्थान की उसकी सरकार को अस्थिर करने के प्रयास कर रही है।

    पार्टी ने अपने विधायकों को दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित 'शिव विलास' नामक रिजॉर्ट भेज दिया है।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि उनके विधायकों को 25-30 करोड़ रुपये देकर खऱीदने की कोशिश की जा रही है।

    आरोप

    विधानसभा के मुख्य व्हिप ने ACB से की शिकायत

    राजस्थान विधानसभा के मुख्य व्हिप महेश जोशी ने राज्य की एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक को शिकायत भेज ये आरोप लगाए हैं।

    इसमें बिना भाजपा का नाम लिए उन्होंने लिखा है, "अति विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात की तरह राजस्थान में भी हमारे विधायकों और हमारा समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायकों को भारी प्रलोभन देकर राज्य की लोकतांत्रिक तौर से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।"

    जानकारी

    जोशी ने की साजिश रच रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    जोशी ने राज्य सरकार को अस्थिर कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजस्थान ACB महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपों की जांच होगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

    बचाव

    मुख्यमंत्री आवास पर बैठक के बाद रिजॉर्ट भेजे गए विधायक

    इन खबरों के बीच बुधवार शाम कांग्रेस और निर्दलीय विधायक राज्यसभा चुनाव पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां से उन्हें रिजॉर्ट भेज दिया गया। रिजॉर्ट में वरिष्ठ पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल ने उनके साथ बैठक की।

    सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है और उसके विधायक किसी प्रलोभन में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि बार-बार जनमत का चीरहरण करना भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र बन गया है।

    आरोप

    गहलोत बोले- जयपुर में बंट रहे पैसे

    वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने पार्टी विधायकों के एकजुट होने की बात कही है। भाजपा पर कांग्रेस के विधायकों को 25-30 करोड़ रुपये का प्रलोभन देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "करोड़ों अरबों रुपये भेजे जा रहे हैं। सुन रहे हैं कि जयपुर में नकदी ट्रांसफर हो रही है। एडवांस देने की बातें हो रही हैं... दस करोड़ एडवांस ले लीजिए, बाद में दस और देंगे, फिर पांच और देंगे। क्या हो रहा है? यहां खुला खेल हो रहा है।"

    बयान

    लोकतंत्र का मुखौटा पहन राजनीति कर रही भाजपा- गहलोत

    भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा, "मैं बार-बार कहता हूं कि इनका कोई यकीन नहीं। ये लोकतंत्र में लोकतंत्र का मुखौटा पहन कर राजनीति कर रहे हैं।"

    अपनी पार्टी के विधायकों पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, "हमारे विधायक बहुत समझदार हैं, वे समझ गए। उन्हें खूब लोभ लालच देने की कोशिश की गई। लेकिन यह हिंदुस्तान का एकमात्र राज्य है जहां पैसे का सौदा नहीं होता। यह इतिहास में कहीं नहीं मिलेगा।"

    राज्यसभा चुनाव

    राज्यसभा चुनाव के लिए क्या है राजस्थान विधानसभा का समीकरण?

    200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास 107 विधायक हैं और उसे 12 निर्दलियों का भी समर्थन हासिल है। वहीं भाजपा के पास 72 विधायक हैं।

    19 जून का राज्य की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और हर सीट को जीतने के लिए 51 विधायकों की जरूरत होगी।

    इनमें से दो सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जाने की संभावना है। कांग्रेस को अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत की पूरी उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    राजस्थान
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    गुजरात

    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मौतें, 934 पहुंचा आंकड़ा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: अहमदाबाद में मुंबई से भी अधिक है मरीजों की मृत्यु दर मध्य प्रदेश
    सूरत में प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, छोड़े गए आंसू गैस के गोले सूरत
    कोरोना वायरस: तेजी से बढ़ते मामलों के कारण चिंता का नया विषय बना तमिलनाडु दिल्ली

    राजस्थान

    कोरोना वायरस: देशभर में जनता कर्फ्यू जारी, राजस्थान में लॉकडाउन का ऐलान भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: रविवार को दो मौतों के साथ छह पहुंचा आंकड़ा, 324 संक्रमित मुंबई
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन की स्थिति में भारत, कई राज्यों में जारी रहेगा जनता कर्फ्यू दिल्ली
    कोराना वायरस: राजस्थान में तैयार किए जाएंगे एक लाख आइसोलेशन बेड, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश भारत की खबरें

    कांग्रेस समाचार

    भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने ली राज्यसभा की शपथ, विपक्ष ने किया वॉकआउट बहुजन समाज पार्टी
    सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, मध्य प्रदेश में कल ही कराएं फ्लोर टेस्ट मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा मंजूर, फ्लोर टेस्ट से पहले कुर्सी छोड़ सकते हैं कमलनाथ मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरी, राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्य प्रदेश

    भाजपा समाचार

    यस बैंक: रिश्वत मामले में राणा कपूर की पत्नी और बेटियों को भी बनाया गया आरोपी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    मध्य प्रदेश में गरमाई सियासत, कमलनाथ के समर्थन में कैबिनेट के 20 मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा मध्य प्रदेश
    राजनीतिक दलों को पिछले 14 सालों में अज्ञात स्रोतों से मिला 11,234 करोड़ रुपये का चंदा कांग्रेस समाचार
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार पर क्यों पैदा हुआ संकट? समझें पूरा घटनाक्रम मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025