NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS में थे भर्ती 
    अगली खबर
    कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS में थे भर्ती 
    सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन

    कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS में थे भर्ती 

    लेखन गजेंद्र
    Sep 12, 2024
    04:05 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPIM) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया है।

    येचुरी पिछले कई दिनों से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती थे। उनको गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया था।

    येचुरी फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे थे, जिससे उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

    इलाज

    19 अगस्त को हुए थे अस्पताल में भर्ती

    येचुरी को डॉक्टरों की एक टीम देख रही थी। अस्पताल ने अभी उनकी बीमारी की वास्तविक प्रकृति का खुलासा नहीं किया।

    बता दें कि 72 वर्षीय येचुरी को निमोनिया जैसे सीने के संक्रमण के इलाज के लिए 19 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    इससे पहले पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

    पहचान

    कौन थे सीताराम येचुरी?

    चेन्नई में जन्में सीताराम ने दिल्ली के स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है।

    1974 में येचुरी स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) में शामिल हुए और एक साल बाद CPIM में आ गए। 70 के दशक में येचुरी JNU के 3 बार अध्यक्ष रहे और आपातकाल में गिरफ्तार भी हुए थे।

    येचुरी अप्रैल 2015 से CPIM पोलित ब्यूरो की केंद्रीय समिति के महासचिव हैं। उनका 2017 में राज्यसभा में दूसरा कार्यकाल समाप्त हुआ था।

    निधन

    राहुल गांधी ने जताया दुख

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर येचुरी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर उनके साथ की एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'सीताराम येचुरीजी मेरे मित्र थे। भारत के विचार के रक्षक और हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले। मुझे हमारी लंबी चर्चाएं याद आएंगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, 'येचुरी का निधन राष्ट्र के लिए क्षति है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सीताराम येचुरी
    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    सीताराम येचुरी

    लड़ाईयों से भरे हैं महाभारत और रामायण, कैसे मान लें हिंदू हिंसक नहीं होते- सीताराम येचुरी भोपाल
    EVM ट्रैकिंग और VVPAT मिलान की मांग को लेकर चुनाव आयोग से मिलेंगी विपक्षी पार्टियां भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सभी VVPAT पर्चियों के EVM से मिलान करने की याचिका चेन्नई
    RSS मानहानि केस में राहुल ने खुद को बताया निर्दोष, जानें क्या है मामला मुंबई

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

    किसान मार्च: फिर से नासिक से मुंबई तक के पैदल मार्च पर निकले महाराष्ट्र के किसान मुंबई
    केरल: कन्नूर में CPM कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने RSS और भाजपा पर लगाया आरोप केरल
    हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजे: इन बड़े नामों और सीटों पर रहेगी सबकी नजर हिमाचल प्रदेश
    यूनिफॉर्म सिविल कोड: भाजपा सांसद ने राज्यसभा में पेश किया विधेयक, विपक्ष का हंगामा समान नागरिक संहिता
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025