LOADING...
कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत को जान से मारने की धमकी
कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत को जान से मारने की धमकी

कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत को जान से मारने की धमकी

लेखन गजेंद्र
May 22, 2026
05:51 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बनाकर चर्चा में आए अभिजीत दिपके को जान से मारने की धमकी मिली है। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। उन्होंने एक्स पर धमकी भरे संदेश और कॉल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, 'अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।' उन्हें जिन नंबरों से धमकी मिली है, उनके आगे +91 लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह धमकी भारत के नंबरों से भेजी गई है।

धमकी

धमकी भरे संदेशों में क्या लिखा है? 

दिपके को +917703994257 से मिली धमकी में लिखा है, "सुन, पैसा मिलेगा तुझे। ये अकाउंट बंद कर दे या भाजपा में आ जा। वरना अमेरिका में भी मरवा देंगे तुझे।" दूसरे +919979987624 से भेजी गई धमकी में लिखा है, "अभी तो नंबर मिला है, तेरा घर मिलने में देर नहीं। कहां रहता है, भारत में ही न?" एक अन्य नंबर +919662136900 से एक युवक ने धमकी भरा वीडियो संदेश भेजकर कहा कि दिपके के माता-पिता का घर मिल गया है।

ट्विटर पोस्ट

अभिजीत को मिली धमकी

Advertisement

निवास

अमेरिका में रहते हैं दिपके

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने भारतीय युवाओं के कुछ वर्गों को कॉकरोच कहा था, जिसके बाद, 16 मई को युवा आंदोलन के रूप में CJP की शुरुआत हुई। CJI ने युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर कहा था कि कुछ परजीवी व्यवस्था पर हमला कर रहे हैं, जो बेरोजगार हैं। इन टिप्पणियों ने आक्रोश पैदा किया और बोस्टन विश्वविद्यालय से स्नातक दिपके ने CJP बनाई। दिपके अमेरिका में रहते हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं।

Advertisement